परीक्षितगढ़। नगर निवासी पूर्व चेयरमैन सुनील प्रकाश का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। निधन की खबर मिलने पर नगर में मातम छा गया। शाम के समय मेरठ के सूरजकुंड पर गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। नगर से काफी संख्या में लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए और परिजनों को सांत्वना दी।
मोहल्ला सुभाष चौक निवासी स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व शिक्षा मंत्री कैलाश प्रकाश के पौत्र एवं पूर्व चेयरमैन सुनील प्रकाश पुत्र विरेंद्र प्रकाश का 72 साल की उम्र में लंबी बीमारी के चलते रविवार की सुबह उपचार के दौरान गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में देहांत हो गया। वह 1990 से 1996 तक नगर पंचायत अध्यक्ष रहे। संयुक्त व्यापार संघ के संरक्षक रहे। इस दौरान पूर्व चेयरमैन अमित मोहन टीपू, पूर्व प्रधानाचार्य पदम सेन मित्तल, सचिन अग्रवाल, गौरव गर्ग पोपट, पंकज मित्तल, कालू त्यागी, भट्ठा एसोसिएशन के अध्यक्ष केपी, कुलदीप राणा, नागेश शर्मा, नरेश बंसल, देवेंद्र चौधरी, आदेश शर्मा, डॉ. बाजपेई, आलोक बंसल, नीरज बंसल, सुनील एडवोकेट, सुधीर प्रकाश, जयकरण गुप्ता, सुधीर गर्ग, पवन मित्तल, भवानी त्यागी आदि रहे।

बोर्ड के मैदान में हो रही रामलीला में राम रावण युद्ध (मवाना)

बोर्ड के मैदान में हो रही रामलीला में राम रावण युद्ध (मवाना)