फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Forced witnesses to flee, threatens given by killers

पलायन करने के लिए मजबूर गवाह, हत्यारों ने कहा- अदालत में गया तो जान से मार देंगे

Wed, 03 May 2017 08:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत Updated Wed, 03 May 2017 08:41 PM IST
विज्ञापन
Forced witnesses to flee, threatens given by killers
गांव से पलायन को मजबूर युवक

बागपत में हरचंदपुर गांव के साबिर ने बताया उसके बेटे शाहरुख का 11 फरवरी 2015 को अपहरण कर हत्या की। कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। मुल्जिम जेल में गए थे, लेकिन पुलिस ने अभी तक उसके बेटे का शव बरामद नहीं किया। केस कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपी जमानत पर है। 28 अप्रैल को आरोपियों ने गांव के रेलवे फाटक के पास उसको रोका और धमकी दी यदि अदालत में गया तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। यह भी कहा कि शाहरूख की हत्या के बाद शव को बाग में दफनाया है। आरोपियों के डर से वह गांव से पलायन करने को मजबूर हो रहा है। उसने एसपी से अपनी सुरक्षा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। 

विज्ञापन


केस में फैसला करो, वरना जान से मार देंगे 
खट्टा प्रह्लादपुर निवासी प्रवेश सैनी ने बताया उसके पिता रणवीर सैनी की दिसंबर 2016 में हत्या कर शव को जला दिया था। चांदीनगर थाने पर मुकदमा दर्ज हुआ। दो आरोपी जमानत पर जेल से आ गई है। आरोपी उन पर केस में समझौते का दबाव बना रहे है। आरोपियों ने धमकी दी कोर्ट में गवाही दी तो जान से मार दिया जाएगा। इससे पहले एक आरोपी ने फोन से भी जान से मारने की धमकी दी थी। इससे उनका पूरा परिवार भयभीत है। पीड़ित ने अफसरों से शिकायत की है। 
विज्ञापन


बेटे के हत्यारोपी दे रहे मारने की धमकी 
पुराना कस्बे में यमुना खादर में पेड़ पर लटके मिले आंसू उर्फ आस मोहम्मद के शव के मामले में उसकी माता फैमिदा कोतवाली पहुंची। उसका कहना है कि उसके बेटी की हत्या करने के आरोपी चार माह से फरार चल रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। एक बार तो आरोपियों ने उन पर हमले करने का भी प्रयास किया। किसी तरह अपनी जान बचाई। उसने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed