फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   flowers of 2 carore rupees used in laxmi poojan

2 करोड़ के फूलों से होगा लक्ष्मी पूजन

Sat, 26 Oct 2019 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
flowers of 2 carore rupees used in laxmi poojan
flowers of 2 carore rupees used in laxmi poojan
मेरठ। दीपावली पर फूलों के बिना मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा अधूरी रहती है। हर घर में गेंदा और गुलाब के फूलों से सजावट और पूजा होती है। मंडी में थोक व्यापारियों के अनुसार इस बार गेंदे की फसल बहुत अच्छी हुई है। जिसके चलते रेट स्थिर हैं। हालांकि रिटेलर चार गुना मुनाफे में फूल बेच रहे हैं।
विज्ञापन

दीपावली पर शहर में मुख्य बाजारों के साथ ही लगभग 400 से अधिक स्थानों पर दो दिन तक फूलों की बिक्री होगी। दीपावली पूजन में सर्वाधिक गेंदा और गुलाब का प्रयोग किया जाता है। पूर्व के दिनों में जहां गेंदा 250 रुपये गठरी बिक रहा था, शुक्रवार को भी रेट वह ही रहा। हालांकि रिटेलरों ने रेट बढ़ाकर 800 से 1000 हजार रुपये गठरी कर दिया है। ऐसे में माला के रेट भी बढ़ गए है। मंडी व्यापारी राजू ने बताया कि इस बार मार्केट रेट स्थिर बने हुए है। उधर, रिटेल में गेंदे की माला 30 रुपये से 40 रुपये तक बिक रही है। ऐसे में शहर में दीपावली पर लगभग दो करोड़ का कारोबार सिर्फ गेंदे का होगा। शहर में लगभग 4 लाख घर हैं। हर घर में लगभग 50 रुपये फूलों पर खर्च किए जाते हैं। ऐसे में अनुमान के मुताबिक दीपावली पूजन के लिए लगभग दो करोड़ रुपये के फूलों की बिक्री हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed