{"_id":"5d3f07e48ebc3e6c990bcadc","slug":"five-peoples-arrested-after-anti-human-trafficking-unit-raid-in-mandap-at-meerut-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: देह व्यापार की सूचना पर मंडप में छापेमारी, महिला और मैनेजर सहित पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: देह व्यापार की सूचना पर मंडप में छापेमारी, महिला और मैनेजर सहित पांच गिरफ्तार
Tue, 30 Jul 2019 12:34 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 30 Jul 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ शहर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने सोमवार शाम को एक विवाह मंडप में छापेमारी की। इस दौरान मौके से एक महिला और मैनेजर सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मंडप का मालिक सिपाही को धक्का देकर पीछे के गेट से फरार हो गया।
विज्ञापन
बता दें कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को एसएसपी द्वारा देह व्यापार की सूचना मिली थी। टीम ने एसएसपी अजय साहनी के निर्देश पर यह कार्रवाई की है। टीम ने सोमवार शाम को मंडप में छापेमारी करते हुए एक महिला, मैनेजर, दो सफाई कर्मी और दो ग्राहकों को पकड़ा है।
विज्ञापन
बताया गया कि काफी समय से शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। नय्यर पैलेस एक विवाह मंडप है। मंडप के कमरों से ही आरोपियों को पकड़ा गया है।
एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि नैय्यर पैलेस के बैंक्वेट हॉल में सेक्स रैकेट चलता मिला है। जहां से एक महिला और चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/