फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   first rapid rail of the country ran on the track, static trial at Duhai depot, video released

Meerut: पटरी पर दौड़ी देश की पहली रैपिड रेल, दुहाई डिपो पर हुआ स्टेटिक ट्रायल, जारी हुआ वीडियो

Sun, 07 Aug 2022 02:41 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 07 Aug 2022 02:41 PM IST
सार

Rapid rail trial: देश की पहली रैपिड रेल का आज दुहाई डिपो पर स्टेटिक ट्रायल किया गया।  रैपिड रेल के प्राथमिकता खंड के प्रमुख चार स्टेशन अब नजर आने लगे हैं। स्टेशनों का करीब 75 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम ने ब्रह्मपुरी स्टेशन का डिजाइन जारी कर दिया है। ब्रह्मपुरी एलिवेटेड स्टेशन है। 

विज्ञापन
first rapid rail of the country ran on the track, static trial at Duhai depot, video released
रैपिड रेल - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली से मेरठ के बीच महज 50 मिनट में सफर पूरा होने का सपना साकार होने जा रहा है। देश की पहली रैपिड रेल का संचालन दुहाई डिपो में शुरू कर दिया गया है। एनसीआरटीसी अधिकारियों के मुताबिक यह ट्रायल से पहले का मेडन-रन है। रैपिड रेल का मुख्य ट्रायल प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की मौजूदगी में किया जाएगा। रैपिड रेल का ट्रायल अक्तूबर 2022 में संभावित है। एनसीआरटीसी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर 51 सेकेंड का एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें रैपिड रेल दुहाई डिपो में 700 मीटर ट्रैक पर चलती हुई दिखाई दी। इसमें राष्ट्रीय राजधानी परिवहन क्षेत्र निगम (एनसीआरटीसी) के एमडी विनय कुमार सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन


दिल्ली से मेरठ तक 82 किलोमीटर में रैपिड रेल का कार्य तेज गति से चल रहा है। मेरठ में परतापुर से लेकर बेगमपुल तक रैपिड रेल का कार्य दिखाई देने लगा है। वहीं, दिन-रात सुरंग निर्माण का कार्य भी किया जा रहा है। मेरठ में ब्रह्मपुरी स्टेशन से आगे भूमिगत ट्रैक बनाया जाएगा जो कि गांधीबाग पर जाकर खत्म होगा। मेरठ में तीन स्टेशन भूमिगत बनाए जाएंगे जिसमें मेरठ सेंट्रल, बेगमपुल, और भैंसाली बस अड्डा शामिल है। वहीं  रैपिड रेल के ट्रैक पर ही मेरठ में मेट्रो का संचालन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

 

मेरठ मेट्रो का संचालन मेरठ दक्षिण यानी मोहद्दीनपुर से लेकर मोदीपुरम तक किया जाएगा। मोदीपुरम में एक डिपो भी बनाया जाएगा। यहां पर रैपिड रेल का मेंटेनेंस किया जाएगा। साहिबाबाद से लेकर दुहाई तक पहला चरण मार्च 2023 में शुरू होने की संभावना है। वहीं 2024 के अंत तक मेरठ रैपिड रेल दौड़ने लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: रक्षाबंधन मेले को लेकर गहराया विवाद, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे लोग, ये है मांग

दुहाई डिपो में इकलौते ग्राउंड स्टेशन का निर्माण पूरा
रैपिड रेल के प्राथमिकता खंड के दुहाई डिपो में निर्माणाधीन इकलौते ग्राउंड स्टेशन का निर्माण संबंधी काम लगभग पूरा हो गया है। 17 किमी लंबे पहले खंड में बने दुहाई डिपो स्टेशन में पटरियां बिछने के साथ प्लेटफार्म तैयार हो गया है। स्टेशन पर सिग्नल का काम जहां पूरा हो चुका है, वहीं दूसरी ओर प्लेटफार्म पर शेड डालने का कार्य शुरू हो गया है।

बिजली संबंधी लाइन और उपकरण लगते ही स्टेशन सितंबर तक ट्रायल रन के लिए तैयार हो जाएगा। दुहाई डिपो स्टेशन का सबसे ज्यादा लाभ सटे 18 गांव के लोगों को मिलेगा। रैपिड रेल का साहिबाबाद से दुहाई प्राथमिकता खंड पर मार्च 2023 में शुरू होगा। दुहाई डिपो स्टेशन भिक्कनपुर गांव के पास बनाया गया है। ऐसे में गांव के लोगों को रैपिड रेल पकड़ने केलिए लंबा रास्ता तय नहीं करना होगा। चंद मिनटों के अंदर गांव वासी अपने घरों से स्टेशन की दूरी तय कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें:UP: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी और कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण आज पहुंचे बिजनौर, देंगे ये तोहफा

ये हैं दुहाई रैपिड रेल स्टेशन से सटे गांव
रैपिड रेल के दुहाई डिपो में बने स्टेशन से बिल्कुल सटे छह गांव में भिक्कनपुर, दुहाई, शाहपुर, बसंतपुर सैंथली, मोरटा, मिलक दुहाई शामिल हैं। वहीं करीब 12 गांव से अधिक गांव छह से 10 किमी की परिधि में आते हैं। इन गांव में मथुरापुर, शमशेरपुर, मकरेड़ा, बहादुरपुर, भदौली, मनौली, असालतनगर, नबीपुर, सुल्तानपुर, छज्जूपुर, रावली, सुराना व अन्य शामिल हैं। ऐसे में रैपिड रेल की वजह से इन गांवों की जमीनों के दाम ऊंचे होने के साथ यातायात का विश्व स्तरीय साधन गांव वासियों को उपलब्ध होगा। रैपिड रेल के कारण दिल्ली-एनसीआर का गांव वासी आसानी से सफर कर सकेंगे।

प्रमुख चार स्टेशनों का 75 फीसदी काम पूरा
रैपिड रेल के प्राथमिकता खंड के प्रमुख चार स्टेशन अब नजर आने लगे हैं। स्टेशनों का करीब 75 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो गया है। सितंबर के आखिर में ट्रायल रन को देखते हुए गुलधर, साहिबाबाद के बाद अब मेरठ रोड तिराहा स्टेशन पर प्लेटफार्म स्तर के बाद का काम शुरू हो गया है। साहिबाबाद और गुलधर स्टेशन में तो निर्माण संबंधी 95 फीसदी काम पूरा हो गया है।
 

प्लेटफार्म के शेड और फिनिशिंग संबंधी कार्य शुरू हो गया है। पहले खंड में अभी दुहाई स्टेशन का काम थोड़ा पीछे है लेकिन 24 घंटे शिफ्ट में चल रहे कार्य को देखते हुए लक्ष्य को समय के अंदर पूरा करने की प्रबल संभावनाएं दिख रही हैं। एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स का कहना है कि दुहाई डिपो स्टेशन में प्लेटफार्म पर शेड लगाने का काम शुरू हो गया है। पहले खंड के बाकी स्टेशनों में काम एडवांस स्टेज में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed