फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bollywood actor Sunil Shetty and cabinet minister Laxmi Narayan reached Bijnor today

UP: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी और कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण पहुंचे बिजनौर, दिया ये तोहफा

Sun, 07 Aug 2022 01:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 07 Aug 2022 01:14 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में फिल्म प्रोड्यूसर वसीम कुरैशी समाजसेवी मिशन के अंतर्गत रविवार को नगर को एंबुलेंस प्रदान करने पहुंचे। कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।

विज्ञापन
Bollywood actor Sunil Shetty and cabinet minister Laxmi Narayan reached Bijnor today
sunil dutt - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में फिल्म प्रोड्यूसर वसीम कुरैशी समाजसेवी मिशन के अंतर्गत नजीबाबाद को एंबुलेंस प्रदान की गईं। कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी सहित कई राजनीतिक हस्तियां कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं। समाजसेवी मिशन के अंतर्गत फिल्म प्रोड्यूसर वसीम कुरैशी ने आजादी के अमृत महोत्सव और तिरंगे अभियान के अंतर्गत रविवार को नजीबाबाद में गंगा-जमुनी समाजसेवी मिशन समारोह आयोजित किया गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: रक्षाबंधन मेले को लेकर गहराया विवाद, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे लोग, ये है मांग
विज्ञापन


फिल्म प्रोड्यूसर वसीम कुरैशी के समाजसेवा मिशन समारोह में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी और फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने जनसेवा एंबुलेंस नगर को प्रदान की। वसीम कुरैशी द्वारा एंबुलेंस के अतिरिक्त दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, आर्थिक रूप से कमजोरों को सिलाई मशीन वितरित की गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी, राज्यमंत्री सीताराम कश्यप ने फिल्म प्रोड्यूसर एवं भाजपा नेता वसीम कुरैशी के समाजसेवा मिशन कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया। कैबिनेट मंत्री और फिल्म अभिनेता ने समाजसेवा और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को स्वतः रोजगार के अवसर देने को सबसे बड़ी मानवीय सेवा बताया। 

अभिनेता सुनील शेट्टी ने दोहराए फिल्म बॉर्डर के डायलॉग
फिल्म प्रोड्यूसर वसीम कुरैशी ने नगर के बहुमुखी विकास और जनता की जरूरतों के अनुसार सामाजिक उत्थान के कार्यक्रम आयाजित करने का आश्वासन दिया। प्रदीप डेजी के संचालन में आयोजित आजादी का महोत्सव हर तिरंगा समाजसेवा मिशन कार्यक्रम में राज्यमंत्री सीताराम कश्यप, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मिकी ने शासन की योजनाओं की जानकारी दी। वहीं फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने फिल्म बॉर्डर सहित कई फिल्मों के डायलॉग और गीत के माध्यम से अपार जनसमूह का मनोरंजन किया।  

नगर को मिला एबुलेंस का तोहफा 
कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, राज्य मंत्री सीताराम कश्यप ने फिल्म प्रोड्यूसर वसीम कुरैशी की उपस्थिति में उनके द्वारा जनसेवा में दी गई एंबुलेंस का झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। वसीम कुरैशी की ओर से समाजसेवा मिशन के अंतर्गत 10 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, 100 महिलाओं को सिलाई मशीन और 500 फुटपाथ कारोबारियों को छाते प्रदान किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed