{"_id":"62ef5f870cd06c16be716574","slug":"controversy-deepens-over-rakshabandhan-fair-in-meerut-people-starts-hunger-strike","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: रक्षाबंधन मेले को लेकर गहराया विवाद, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे लोग, ये है मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: रक्षाबंधन मेले को लेकर गहराया विवाद, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे लोग, ये है मांग
Sun, 07 Aug 2022 12:22 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:22 PM IST
सार
मेरठ के लावड़ थानाक्षेत्र में रक्षाबंधन मेले को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। प्रशासन की मेला लगाने की अनुमति को कुछ लोगों ने नकारते हुए रविवार को लावड़ नगर पंचायत के बराबर में अनिश्चितकालीन के लिए भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के लावड़ क्षेत्र में रक्षाबंधन मेले को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एसडीएम के कांटे वाले मैदान में मेला लगाने की अनुमति को कुछ लोगों ने नकारते हुए रविवार को लावड़ नगर पंचायत के बराबर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, व्यापारियों ने भी चेतावनी दी है कि यदि मेन रोड पर मेला लगा तो वह भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कस्बे में सालों से रक्षाबंधन पर्व पर मेला लगता आ रहा है। 70 साल तक यह मेला कस्बे के मोहल्ला पैठ चौड़ा में लगता था, लेकिन आबादी और दुकानें बढ़ने के बाद इस मेले को मेन रोड पर स्थानांतरित कर दिया गया था। उस दौरान मेन रोड पर आबादी और व्यवसायिक गतिविधियां कम थीं। कुछ साल में मेन रोड पर ट्रैफिक बढ़ने के साथ-साथ आवास और व्यवसायिक गतिविधियां अधिक हो गईं हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Pro Kabaddi Season 9: मलकपुर गांव के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी नितिन तोमर की 20 लाख की लगी बोली
विज्ञापन
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में सड़कों पर किसी भी तरह का अतिक्रमण न किए जाने का आदेश दिया है। साथ ही अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इस कारण इस बार प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आदेशों का हवाला देते हुए मेन रोड पर मेला लगाए जाने को लेकर अनुमति नहीं दी, लेकिन कुछ लोग लगातार मेन रोड पर मेला लगाए जाने की मांग कर रहे हैं।
शनिवार को एसडीम सरधना ने इस मामले में सभी पक्षों के साथ बैठक कर कांटे वाले मैदान में मेला लगाए जाने को लेकर हरी झंडी दी थी लेकिन सभासदों व कुछ लोगों ने इस आदेश को नकार दिया।
रविवार को कुछ लोग भाजपा के ओबीसी मोर्चा के लावड़ मंडल अध्यक्ष मोहन सैनी के नेतृत्व में नगर पंचायत लावड़ के बराबर में मेन रोड पर मेला लगाए जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकाल के लिए भूख हड़ताल पर बैठ गए। इस धरने के शुरू होने के बाद व्यापारियों ने भी चेतावनी दी है कि यदि मेन रोड पर मेला लगाने दिया गया तो वह मेले के 10 दिन तक बाजार बंद करके अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।
बता दें कि मेन रोड दो हाईवे को जोड़ता है, ऐसे में मेन रोड पर मेला लगने के कारण हाईवे पर आवागमन प्रभावित हो जाता है। वहीं मुख्य सड़क पर दुकानों के सामने मेला लगाए जाने के कारण व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित होता है। ऐसे में व्यापारी मुख्य सड़क पर मेला लगाए जाने का विरोध कर रहे हैं।