फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Firing to capture crops across the Ganges, absconding after seeing the police

Meerut News: गंगा पार फसल कब्जाने के लिए फायरिंग, पुलिस को देख हुए फरार

Mon, 09 Jan 2023 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Firing to capture crops across the Ganges, absconding after seeing the police
गंगा पार फसल कब्जाने के लिए फायरिंग, पुलिस को देख हुए फरार
विज्ञापन

हस्तिनापुर (मेरठ)। क्षेत्र के गंगा पार स्थित गांव शेरपुर के जंगल में सरकारी भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में कई राउंड फायर किए, जिससे जंगल में काम कर रहे लोग भयभीत हो गए। सूचना थाना पुलिस को दी गई। मौके पर बिजनौर पुलिस की कई गाड़ी पहुंची, जिन्हें देखकर भूमाफिया मौके से फरार हो गए।
क्षेत्र के गांव शेरपुर और सिरजेपुर का जंगल गंगा के उस पार बिजनौर की ओर है, जिनमें से शेरपुर गांव इस समय गैर आबाद है। गंगा की बाढ़ में शेरपुर गांव के पास कटान होे गया था और गांव गंगा में समा गया था। वहां के लोग इधर-उधर आसपास के गांवों और दूरदराज जाकर बस गए। इनकी भूमि गंगा के बिजनौर की ओर मौजूद है, जहां पर बिजनौर के भूमाफिया का कब्जा है। इसी भूमि में सरकारी भूमि भी मौजूद है।
विज्ञापन

तहसील की टीम ने गत वर्ष भी सरकारी भूमि को चिह्नित किया था, परंतु आज तक इस भूमि को कब्जा मुक्त नहीं कराया जा सका। इन दिनों इस भूमि पर खड़ी फसल और कब्जे को लेकर बिजनौर के भूमाफिया में वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। पिछले दो दिनों से लगातार फायरिंग की सूचना पुलिस को दी जा रही थी। परंतु मामला रविवार दोपहर बिगड़ गया। दोनों ही पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई। दोनों ओर से धड़ाधड़ कई राउंड फायर किए गए, जिसकी सूचना पर बिजनौर के हीमपुर दीपा और चांदपुर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। कई गाड़ियों को जंगल में आते देख भूमाफिया में अफरा-तफरी मच गई और दोनों ही पक्षों के लोग जंगल से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि हीमपुर दीपा थाना प्रभारी द्वारा मामले की सूचना दी गई थी। उनका क्षेत्र नजदीक है, इसलिए क्षेत्र के मामले को बिजनौर पुलिस देख रही है। उन्होंने बताया कि सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले भूमाफिया पर जल्द ही बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed