{"_id":"61abd6d77f02ba2a8e76cd09","slug":"firing-between-two-groups-a-passerby-got-shot-city-news-mrt5676290157","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, एक राहगीर को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, एक राहगीर को लगी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, एक राहगीर को लगी गोली
मेरठ। दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, एक राहगीर को लगी गोली-राहगीर को गोली लगने से गली में मची भगदड़, लोग अपने घरों में घुसे
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में दो गुटों में विवाद के चलते शनिवार रात में दोनों गुटों में विवाद हो गया। इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इसमें गली से जा रहे राहगीर के पैर में गोली जा लगी। युवक को गोली लगने के बाद मोहल्ले में भगदड़ मच गई और लोग अपने घरों में घुस गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना क्षेत्र की खुशहाल कॉलोनी का आदिल और वसीम का जाकिर कॉलोनी के कुछ युवकों से विवाद चल रहा है। शनिवार रात दोनों गली में जा रहे थे। इसी दौरान दूसरे गुट के युवक स्कूटी से आ रहे थे। जैसे ही आदिल व वसीम का उनसे आमना-सामना हुआ तो दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान राहगीर सादिक के पैर में गोली लग गई। घटना के दौरान भगदड़ मच गई और आरोपी फायरिंग कर फरार हो गए।
सादिक ने बताया कि पिल्लोखड़ी निवासी शायमा पत्नी आसिफ खुशहाल कॉलोनी में दवाई लेने आई थी। रास्ते में शायमा का पहला पति नाजिम व उसका दोस्त मिला तो उसने अभद्रता शुरू कर दी। शायमा जाने लगी तो नाजिम ने हवा में फायरिंग उसका पीछा किया। रास्ते से जा रहे सादिक के पैर में गोली जा लगी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।