फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Firing at wedding function in Meerut, groom's friend injured; separate incident of gunfire over old rivalry

Meerut: हल्दी कार्यक्रम के दौरान फायरिंग, दूल्हे का दोस्त घायल; दूसरी जगह पुरानी रंजिश में बरसी गोलियां

Thu, 12 Jun 2025 01:54 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 12 Jun 2025 01:54 PM IST
सार

मेरठ के लोहिया नगर क्षेत्र में हल्दी कार्यक्रम के दौरान मारपीट और फायरिंग हुई, जिसमें दूल्हे का दोस्त घायल हो गया। वहीं एक अन्य घटना में पुरानी रंजिश के चलते घर पर हमला किया गया और फायरिंग व पथराव हुआ।

विज्ञापन
Firing at wedding function in Meerut, groom's friend injured; separate incident of gunfire over old rivalry
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक शादी समारोह के हल्दी कार्यक्रम के दौरान मारपीट के बाद फायरिंग हो गई। घटना जाकिर कॉलोनी की है, जहां गुरुवार को निकलने वाली बारात से पहले दूल्हे कासिफ के घर हल्दी का कार्यक्रम चल रहा था।

विज्ञापन


इसी बीच पारिवारिक रंजिश के चलते चाचा इरशाद को समारोह में नहीं बुलाया गया, जिससे विवाद शुरू हो गया। बताया गया कि कुछ रिश्तेदारों ने इसका विरोध किया और देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Weather: वेस्ट यूपी में पड़ रही भीषण गर्मी, 48 घंटे हीट वेव का अलर्ट, दिन-रात बढ़ेगा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई। गोली दूल्हे के दोस्त अरशद के पैर में लगी। अफरा-तफरी के बीच आरोपी सलमान, चांद और दानिश मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही लोहिया नगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई।
पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं, मौके पर भगदड़ की स्थिति भी बन गई थी जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया।

इस घटना के कुछ ही घंटे बाद लोहिया नगर थाना क्षेत्र के ही जाहिदपुर गांव से एक और फायरिंग की सूचना मिली। यहां पुरानी रंजिश को लेकर एक समुदाय के युवकों ने दूसरे समुदाय के घर पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें: Meerut: मालगाड़ी के आगे कूदा युवक, लोको पायलट ने ब्रेक लगाए, उतरकर उठाया, गाड़ी चली तो फिर कूदा, मौत

आरोप है कि आस मोहम्मद नामक व्यक्ति को निशाना बनाते हुए उसके घर पर यश, अमित, मुकेश और उनके पिता राजा पहुंचे। पहले मारपीट की गई, फिर फायरिंग और पथराव भी हुआ। पीड़ित परिवार ने किसी तरह घर के दरवाजे बंद कर जान बचाई। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

इस हमले की वजह ईद के दिन की एक पुरानी कहासुनी बताई जा रही है, जब यश की बाइक और आस मोहम्मद की गाड़ी में मामूली टक्कर के बाद मारपीट हुई थी। लोहिया नगर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने दोनों मामलों में निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed