फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth dies by suicide under freight train in Meerut, loco pilot had tried to save him earlier

Meerut: मालगाड़ी के आगे कूदा युवक, लोको पायलट ने ब्रेक लगाए, उतरकर उठाया, गाड़ी चली तो फिर कूदा, मौत

Thu, 12 Jun 2025 01:18 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 12 Jun 2025 01:18 PM IST
सार

मेरठ के टीपीनगर में युवक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी। लोको पायलट ने पहले उसे बचाया था, मगर ट्रेन चलते ही युवक दोबारा ट्रैक पर लौट आया और हादसे का शिकार हो गया।

 

विज्ञापन
Youth dies by suicide under freight train in Meerut, loco pilot had tried to save him earlier
मेरठ सिटी स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शिवपुरम फाटक के पास एक युवक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। यह मालगाड़ी दिल्ली से मेरठ की ओर आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक रेलवे ट्रैक पर पहले ही लेट गया था, जिसे देखकर लोको पायलट ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाए और ट्रेन रोक दी।

विज्ञापन

ट्रेन के रुकने के बाद लोको पायलट और रेलवे कर्मी नीचे उतरे और युवक को समझाया। उसे ट्रैक से हटाया गया और डांट-फटकार कर मोहकमपुर की ओर भेजा गया। कुछ देर के लिए स्थिति सामान्य हो गई थी, मगर जैसे ही मालगाड़ी फिर से आगे बढ़ी, युवक अचानक वापस दौड़ा और चलती ट्रेन के नीचे कूद गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है। हादसे के चलते कुछ देर रेलवे संचालन भी प्रभावित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed