Meerut Weather: वेस्ट यूपी में पड़ रही भीषण गर्मी, 48 घंटे हीट वेव का अलर्ट, दिन-रात बढ़ेगा तापमान
मेरठ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटे तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं। मौसम विभाग ने हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। तापमान सामान्य से अधिक, दिन-रात बेहाल कर रही तपिश।
विस्तार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सूरज आग उगल रहा है। पिछले एक सप्ताह से गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। ना दिन में राहत है, ना रात में चैन। अब मौसम विभाग ने मेरठ समेत वेस्ट यूपी के जिलों में अगले 48 घंटे तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि आने वाले दो दिन और भी कठिन हो सकते हैं।
गर्मी का असर ऐसा है कि सड़कों पर दोपहर के वक्त सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। सिर्फ जरूरी काम होने पर ही लोग बाहर निकल रहे हैं। इस तेज गर्मी ने इंसानों के साथ-साथ मशीनों को भी परेशान कर दिया है। कई जगह कूलर और एसी फेल होते दिख रहे हैं।
यह भी पढ़ें: आस्था हत्याकांड: डीएनए के मामले में सुनवाई आज, पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका वांछित गौरव, दबिश जारी
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम ने बताया कि अभी दो दिन तक तापमान में और वृद्धि होगी। दिन में चलने वाली तेज लू यानी हीट वेव न सिर्फ असहनीय है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी खतरे का कारण बन सकती है।
डॉ. शमीम के मुताबिक, “हीट वेव के इस दौर में शरीर को डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक से बचाना बेहद जरूरी है। बाहर निकलने से पहले सिर ढकना, हल्के और ढीले कपड़े पहनना और खूब पानी पीना ज़रूरी है।”
इस बीच, रात में भी उमस बनी रहने के आसार हैं। हालांकि, दो दिन बाद मौसम में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है, जिससे कुछ राहत मिल सकती है।
तापमान 34.8°C
सूर्योदय 05:20 am
सूर्यास्त 07:18 pm
हवा की गति -11.1 किमी प्रतिघंटा
आर्द्रता -31%
बारिश की संभावना -0%
चंद्रोदय -8:35 Pm
चंद्रास्त - 6:39 Am