फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fire set over a dispute involving two thousand rupees; both accused arrested.

Meerut News: दो हजार के विवाद में लगाई थी आग, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Wed, 07 Oct 2026 09:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
Fire set over a dispute involving two thousand rupees; both accused arrested.
सेवानिवृत्त नायब सूबेदार के घर लगाई आग की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा
विज्ञापन

-पुलिस आरोपियों से कर रही पूछताछ, दोनों पर प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र के भोला रोड स्थित शिव कुंज कॉलोनी में सोमवार देर रात बाइक सवार दो आरोपियों ने सेवानिवृत्त नायब सूबेदार नवनीत दूहन के मकान में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। आरोपियों का नायब सूबेदार के गोदाम में फूलों को काम करने वाले किरायेदार सोनू से दो हजार रुपये को लेकर विवाद चल रहा था। इसी से नाराज होकर आरोपी टेंट मालिक हर्ष उर्फ हनी ने अपने साथी अभिनव वर्मा के साथ मिलकर नायाब सूबेदार के घर में आग लगाई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। सूबेदार की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली।
शिव कुंज कॉलोनी निवासी नवनीत दूहन ने थाने पर मंगलवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि एक पत्नी ममता के साथ मकान में रहते हैं। मकान की दूसरी मंजिल पर इटावा निवासी अश्वनी कुमार अपने पिता सुरेंद्र सिंह, पत्नी रुचि व बेटा तेजस्वी व बेटी तेजस्वनी के साथ लगभग दो साल से किराए पर रहते हैं। नवनीत ने बताया कि मकान के निचले हिस्से में गोदाम बना रखा है। गोदाम को सोनू और मोनू ने किराए पर ले रखा है। इसमें उन्होंने आर्टिफिशियल फूलों का काम कर रखा था।
विज्ञापन

सोमवार देर रात करीब एक बजे बाइक सवार दो युवकों ने मकान के गोदाम में ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी थी। मकान मालिक व दूसरी मंजिल पर रह रहे किराएदार ने छत से कूदकर जान बचाई थी। इस दौरान मकान मालिक समेत चार लोग घायल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो आरोपी टीपीनगर निवासी हर्ष उर्फ हनी व परतापुर के अभिनव वर्मा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दो हजार रुपये का विवाद प्रकाश में आया है।

सबक सिखाने की दी थी धमकी
पुलिस पूछताछ में हर्ष ने बताया कि वह टेंट का काम करता है। दो महीने पहले सोनू ने उससे 10 टेबल किराए पर ली थी। 15 दिन बाद वह टेबल वापस कर आया था। मगर उसने टेबल का किराया नहीं दिया था। किराए को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसको लेकर उसने सोनू को सबक सिखाने की बात कही थी। सोमवार को उसने अपने दोस्त अभिनव के साथ गोदाम में नीचे आग लगाई थी।




-मकान को देखकर दंपती के निकले आंसू
सोमवार रात आग बुझने के बाद पीड़ित दंपती घर के अंदर गया। आग लगने से मकान के लिंटर में भी दरार आ गई है। मकान के अंदर का नजारा देखकर पीड़ित दंपती की आंखों में आंसू आ गए। आग के कारण घर में खड़े वाहन समेत अन्य कीमती सामान जल गया। पीड़ित दंपती ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed