{"_id":"5cd354afbdec22070264b06f","slug":"fire-in-furniture-showroom-on-baghpat-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत रोड स्थित फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, तीन घंटे बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत रोड स्थित फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, तीन घंटे बाद पाया काबू
Thu, 09 May 2019 03:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 09 May 2019 03:44 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीपी नगर थाना क्षेत्र के सिंघल फर्नीचर शोरूम में देर रात भीषण आग लग गई। आग की सूचना पर दमकल की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक शोरूम का काफी सामान आग की भेंट चढ़ चुका था।
विज्ञापन
नवल विहार निवासी राजेश गुप्ता का बागपत रोड पर सिंघल फर्नीचर शोरूम बना है। शोरूम में लकड़ी के फर्नीचर के अलावा इलेक्ट्रॉनिक समान भी है। द्वितीय तल पर राजेश गुप्ता ने गोदाम बनाया हुआ है। बुधवार रात हर रोज की तरह 8:30 बजे शोरूम बंद हो गया। रात करीब 1:30 बजे दमकल विभाग को सूचना मिली की फर्नीचर शोरूम में भीषण आग लगी है।
विज्ञापन
फायर स्टेशन ऑफिसर संजीव कुमार सिंह तुरंत बागपत रोड के लिए रवाना हो गए। परतापुर, घंटाघर और पुलिस लाइन से आधा दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियां बुला ली गईं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। आग इतनी भीषण थी कि दूर से ही उसकी लपटें दिखाई दे रही थी। करीब 3 घंटे के प्रयास के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
आग बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को कई अस्थाई रास्ते बनाने पड़े। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। राजेश गुप्ता ने बताया कि द्वितीय तल पर उनका गोदाम था, जिसमें फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक आइटम मौजूद थे। आग से काफी भारी नुकसान हुआ है, जिस का आकलन करना फिलहाल संभव नहीं है।