{"_id":"5d51385b8ebc3e6c97362abc","slug":"fire-in-district-co-operative-bank-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: जिला सहकारी बैंक में अचानक लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: जिला सहकारी बैंक में अचानक लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
Mon, 12 Aug 2019 03:28 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 12 Aug 2019 03:28 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बिजनौर में अफजलगढ़ क्षेत्र में स्थित जिला सहकारी बैंक में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। घटना से आसपास अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं आग लगने से बैंक के भीतर मौजूद फर्नीचर, कम्प्यूटर व महत्वपूर्ण कागजात पूरी तरह जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
अफजलगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला किला के जिला सहकारी बैंक की शाखा है। यहां दो मंजिला इमारत में बैंक का दफ्तर है। सोमवार को बकरीद की छुट्टी के कारण बैंक बंद था।
विज्ञापन
इसी दौरान सुबह के समय इमारत से अचानक काले धुएं के साथ आग की लपटें निकलने लगीं। आसपास के लोगों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस व दमकलकर्मियों की मदद से कई घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस के अनुसार शॉर्ट शर्किट के कारण आग लगी है। बैंक में रखे कागजात व अन्य सामान का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन