फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fire broke in house after blast

घर में धमाके के बाद आग लगी

Wed, 03 Apr 2019 03:59 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Wed, 03 Apr 2019 03:59 AM IST
विज्ञापन
fire broke in house after blast
अाग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
लिसाड़ी गेट क्षेत्र के रशीद नगर में मंगलवार को एक घर में धमाके के बाद आग लग गई। आग से बुरी तरह झुलसी महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध मानते हुए महिला के पति को हिरासत में ले लिया। बाद में आग लगने का कारण सिलिंडर लीक होना बताकर पति को छोड़ दिया गया। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
पुलिस के अनुसार भूमिया पुल निवासी अबरार की शादी एक साल पहले गांव गोकुलपुर निवासी अफसाना से हुई थी। यह दंपती कुछ दिनों से रशीदनगर में किराए पर रह रहा था। बताया गया कि मंगलवार सुबह अबरार काम पर चला गया जबकि अफसाना घर पर अकेली थी। पूर्वाह्न करीब 11 बजे अचानक घर में आग लग गई। आसपास के लोगों ने मकान से धुआं उठते देख शोर मचा दिया। लोग वहां पहुंचे। लेकिन मकान की पहली मंजिल पूरी तरह से आग की लपटों से घिरी थी। सूचना पर लिसाड़ीगेट पुलिस भी पहुंच गई। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद पुलिस घर में दाखिल हुई और बुरी तरह झुलसी अफसाना को अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। सूचना पर अबरार और अफसाना के परिजन पहुंच गए।
विज्ञापन

हालात उठा रहे सवाल
आग में महिला के जिंदा जलने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। जिस कमरे में आग लगी थी, उसके हालात भी सवाल उठा रहे थे। आमतौर पर कोई महिला आग की लपटों से घिरने के बाद मदद के लिए चिल्लाती है। लेकिन आग लगने के तत्काल बाद जमा हुए आसपास के लोगों ने बताया कि उन्होंने अफसाना के चिल्लाने की आवाज नहीं सुनी। वहीं, मकान में रखी सेफ का दरवाजा भी खुला मिला। जो घटना में संदिग्धता दर्शा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे सिलिंडर से हुआ धमाका
आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने घर में धमाका होने की आवाज सुनी थी। लेकिन पुलिस ने वहां बड़ा सिलिंडर सुरक्षित पाया। पुलिस के अनुसार अबरार ने पूछताछ में बताया कि घर में छोटा सिलिंडर भी रखा था। संभवत: छोटा सिलिंडर फटने से आग फैली और छत गिरी।
संकरी गली में आग बनी चुनौती
आग की सूचना पर दमकल की गाड़ी घटनास्थल की तरफ दौड़ी। लेकिन हापुड़ अड्डा से रशीद नगर तक पहुंचने में दमकल को करीब 20 मिनट लग गए। सबसे बड़ी चुनौती संकरी गली में घुसकर आग पर काबू पाना रहा। हालांकि स्थानीय लोग फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही काफी हद तक आग पर काबू पा चुके थे।

लीक होना रहा कारण
गैस सिलिंडर लीक होने से घर में आग लगी थी, जिसमें झुलसकर महिला की मौत हुई है। गनीमत रही कि बड़ा सिलिंडर नहीं फटा। वरना हादसा और बड़ा हो सकता था। पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। बाद में छोड़ दिया गया। -नजीर अली खां, इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed