फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   FIR lodged in case of assault on car riders

Meerut News: कार सवारों से मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Fri, 20 Feb 2026 08:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 20 Feb 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged in case of assault on car riders
मवाना। गुरुवार देर शाम गांव सठला में बारातियों की कार में कोयले से लदे ट्रक की साइड लगने के बाद हुए विवाद के मामले में कार सवार की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

चांद समंद निवासी कपिल कुमार व हरेंद्र के मामा के लडके की बारात गांव बली से लोधीपुर गई थी। बारात से शोभित निवासी दनकौर, कपिल कुमार व हरेंद्र निवासी चांद समंद खतौली, मनोज कुमार निवासी सकौती फलावदा कार से गुरुवार देर शाम वापस गांव बली लौट रहे थे। गांव सठला में पहुंचे तो कोयले से लदे ट्रक ने कार में साइड मार दी थी। जिस पर कुछ दूर आगे जाकर उन्होंने साइड मारने वाले ट्रक को रोका तो पीछे से आ रहे गन्ने के चालक ने शोर मचाकर गांव वालों को बुला लिया। जिस पर दोनों ट्रक चालकों व कुछ गांव वालों ने कार सवारों की जमकर धुनाई की थी। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि इस मामले में हरेंद्र पुत्र सीताराम निवासी चांद समंद खतौली ने थाने में दी तहरीर के आधार पर दो नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अभी किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed