फिल्मी अंदाज में... मेरी नहीं तो किसी ओर की भी नहीं होने दूंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां एक युवक ने युवती को फिल्मी अंदाज में धमकी दी। कहा कि अगर मेरी नहीं हुई तो किसी ओर की भी नहीं होने दूंगा। पढ़िए पूरी खबर...
मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में एक महिला के मोबाइल फोन पर एक युवक ने अश्लील मैसेज भेज दिए। महिला ने विरोध किया तो उस पर दोस्ती करने का दबाव बनाया। धमकी दी कि अगर उसने उससे दोस्ती नहीं की तो अंजाम बुरा होगा। अगर मेरी नहीं हुई तो किसी ओर की भी नहीं होने दूंगा।
थाने पहुंची दूसरे समुदाय की महिला ने थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक शर्मा को आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाते हुए बताया कि एक युवक काफी दिनों से उसे अश्लील मैसेज भेज रहा है। जबरन दोस्ती करने का दबाव बना रहा है। उसने विरोध किया और दोस्ती करने से इंकार किया तो आरोपी ने उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी। यह मामला बीते बुधवार का है।
पढ़ें : दो सहेलियों को हुआ आपस में प्यार, शादी करने की जिद पर अड़ी, बखेड़ा
महिला ने बताया कि वह युवक को जानती नहीं है। लेकिन वह उसकी हर गतिविधि पर नजर रखता है। जहां पर जाती है तो युवक तुरंत उसे फोन करके कहता है कि यहां क्या कर रही है। वहां क्यों गई थी। इंस्पेक्टर के अनुसार जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/