फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fill Form-6 if your name is not in the voter list, you can become a new voter

Meerut News: मतदाता सूची में नाम न होने पर फॉर्म-6 भरें, बन सकते नए मतदाता

Sun, 12 Apr 2026 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Fill Form-6 if your name is not in the voter list, you can become a new voter
भारत निर्वाचन आयोग के रिकॉर्ड में मेरठ जनपद में अब कुल 21.93 लाख मतदाता हैं। पिछले चुनाव की अपेक्षा 4.96 लाख मतदाता घट गए। अब फॉर्म-6 भरकर नए मतदाता बन सकते है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह का कहना है कि एक सप्ताह बाद फॉर्म-6 की जांच करके नए मतदाता बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अंतिम प्रकाशन सूची में 1.66 लाख नए मतदाता बने हैं।
विज्ञापन

गांव से शहर में बसे लोगों की संख्या कैंट और दक्षिण विधानसभा में सबसे ज्यादा हैं। पल्लवपुरम, कंकरखेड़ा और शास्त्रीनगर इलाके में गांव से आए लोगों ने अपना वोट बनाया हुआ था। विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) अभियान में अधिकांश मतदाता ने शहर की वोट कटवा दी और अपनी वोट पैतृक गांव में रखी है। बहुत सारी संख्या में एक ही मतदाता के कई जगह पर वोट थी। एसआईआर में काट दी गई। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन के बाद लोगों में असमंजस की स्थिति बनी। इसके लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा है कि मतदाता सूची में किसी को आपत्ति है तो वे जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी के कार्यालय में 15 दिन में अपील कर सकता है। अब फॉर्म-6 भरकर नए मतदाता बनने के लिए अपील की जा सकती है। एक सप्ताह बाद फॉर्म-6 की जांच करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed