{"_id":"5cd0681bbdec220770316553","slug":"fight-in-two-side-in-wedding-ceremony-at-saharanpur-and-three-peoples-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे बजाने को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर मारपीट व पथराव, कई लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे बजाने को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर मारपीट व पथराव, कई लोग घायल
Mon, 06 May 2019 10:36 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 06 May 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
पथराव के बाद मौके पर पड़े ईंट-पत्थर और साइड में घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाह समारोह में डीजे बजाने को लेकर लड़की के मामा पक्ष और ग्रामीणों में मारपीट हो गई। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। मामला यूपी के सहारनपुर जनपद का है।
विज्ञापन
सोमवार को गांव अहाड़ी अब्दुल्लापुर में राजकुमार की लड़की की बरात थाना नानौता के अंबेहटा मोहन गांव से आई हुई थी। दोपहर में बारदवारी की रस्म चल रही थी। बरात गांव के सेठपाल के घर के सामने पहुंची तो उस समय लड़की के मामा पक्ष के लोग महिलाओं के साथ डीजे पर नाच रहे थे। इसी बीच सेठपाल परिवार के कुछ लोगों ने डीजे का विरोध किया तो कुछ लोगों ने मामला शांत कराकर डीजे आगे भेज दिया। कुछ देर बाद दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। मारपीट में लड़की के मामा गांव सरखडी खुमार थाना कोतवाली देहात निवासी पप्पू पुत्र रतिराम और गांव अहाड़ी अब्दुल्लापुर निवासी रोहित पुत्र मामराज व प्रवेश पुत्र सेठपाल घायल हो गए।
विज्ञापन
वहीं ग्रामीणों ने शादी में हो रही मारपीट की सूचना डायल 100 को दी। सूचना मिलने ही चिलकाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को थाने ले आई। इसके बाद डीजे को भी अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि किसी भी पक्ष की तरफ से बरात में मारपीट की तहरीर अभी तक नहीं मिली। तहरीर मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/