फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fight in two side in Kawal village of Muzaffarnagar, three injured

मुजफ्फरनगर: कवाल गांव में दो पक्षों में संघर्ष, जमकर पथराव, कई लोग घायल

Mon, 29 Apr 2019 08:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 29 Apr 2019 08:13 PM IST
विज्ञापन
Fight in two side in Kawal village of Muzaffarnagar, three injured
पथराव के बाद घटनास्थल पर पड़े ईंट-पत्थर - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के गांव कवाल में शहद के पैसे मांगने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के बाद दोनों पक्षों में पथराव हो गया। पथराव में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। पथराव से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए भीड़ को खदेड़ा। पुलिस ने पांच आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। 

विज्ञापन


गांव कवाल निवासी शाहरुख पुत्र सलीम शहद बेचने का काम करता है। शाहरुख ने अपने पड़ोसी को शहद दिया था। सोमवार की सुबह वह शहद के पैसे लेने के लिए उसके घर पर गया था। घर पर पैसे मांगने से नाराज पड़ोसी ने उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिसको लेकर मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच पथराव हो गया। पथराव होने से गांव में अफरातफरी मच गई। पथराव में नसरीन पत्नी जुनैद, शाहरुख व सत्तार घायल हो गए। 
विज्ञापन


वहीं पुलिस को सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी, एसआई सुरेश कुमार, एसआई सुदेश राज, चंद्रसेन सैनी सहित एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी लेकर गांव में पहुंचे। पुलिस ने मौके पर एकत्र ग्रामीणों की भीड़ को लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत किया। पुलिस ने मौके से पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने हिरासत में लिए गए सरताज, शाहरुख, अकरम, अब्दुल, कादिर का शांतिभंग में चालान कर दिया। फिलहाल गांव में शांति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed