फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fight in two parties of a family over a minor dispute in Meerut city

यूपी: मेरठ में एक ही परिवार के दो पक्षों में जमकर संघर्ष, चले लाठी- डंडे, कई घायल

Fri, 27 Sep 2019 05:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 27 Sep 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
Fight in two parties of a family over a minor dispute in Meerut city
सुरूरपुर थाना, मेरठ - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के सुरूरपुर थानाक्षेत्र में शुक्रवार को एक ही परिवार के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जसड़ सुल्ताननगर में एक ही परिवार के दो पक्षों में आपसी विवाद को लेकर कहा सुनी हो गई। दोनों पक्षों में पहले जमकर कहा-सुनी हुई फिर बात गाली-गलौज से मारपीट तक जा पहुंची। 
विज्ञापन


इसके बाद दोनों पक्ष लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले किए। आपसी भिड़ंत में दोनो तरफ से कई लोग घायल बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं दोनों पक्षों के अन्य लोग थाने पहुंचे और एक दसूरे के  खिलाफ पुलिस में तहरीर लिखवाई। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed