फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fight between the two side in Baghpat, and six people injured

यूपी: दो पक्षों में मारपीट, जमकर चले लाठी- डंडे, छह लोग घायल, तनाव

Tue, 02 Apr 2019 11:10 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 02 Apr 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
Fight between the two side in Baghpat, and six people injured
कोतवाली में हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बागपत जनपद में मंगलवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी- डंडे चले। इसमें छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को शांत कराया।

विज्ञापन


जानिए क्या है पूरा मामला
खेकड़ा शहर के बाजार में ठेलियों पर सब्जी बेचने वालों और दुकानदारों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के छह लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने खेकड़ा कोतवाली में पहुंचकर एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। हमले के विरोध में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया। सब्जी विक्रेताओं ने भी कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। व्यापारियों पर लाठी- डंडों से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया। पुलिस के सामने ही कोतवाली में भी दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


खेकड़ा शहर के बाजार मे गांधी प्याऊ पर खेकड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश बिंदल चीनी और तेल का व्यापार करते हैं। यहां पर व्यापारियों की दुकानों के सामने सब्जी विक्रेता भी फड लगाकर सब्जी बेचते हैं। मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी राकेश बिंदल का कहना है कि वह सुबह आठ बजे अपनी दुकान के सामने टैंपो से चीनी उतरवा रहे थे। बिंदल का आरोप है कि इसी बीच वहां पर सब्जी विक्रेता इलियास अपनें पुत्रों और अन्य सब्जी विक्रेताओं के साथ पहुंचा। सभी अपने हाथों में लाठी डंडे और धारदार हथियार लिए हुए थे। उन्होंने उसके ऊपर लाठी-डंडों से हमला बोलकर घायल कर दिया। वहीं बीच- बचाव में आए अन्य व्यापारियों पर भी लाठी- डंडों से हमला बोल घायल कर दिया। मारपीट के चलते व्यापारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। विरोध में व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। व्यापारियों का आरोप है कि हमलावरों ने दुकान खोलने पर उन्हें दुकान में आग लगाने एवं जान से मारने की धमकी भी दी। व्यापारियों ने पुलिस से जान माल की सुरक्षा की मांग की। 

सब्जी विक्रेता इलियास व अन्य सब्जी विक्रेताओं ने आरोप लगाया कि वह चालीस वर्षों से गांधी प्याऊ पर सब्जी बेचते हैं। विक्रेताओं व व्यापारियों में पूर्व में भी कई बार कहासुनी हो चुकी है। मंगलवार को व्यापारियों ने उन्हें लाठी- डंडों व सरिया से मारपीट कर घायल करने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। साथ ही मार्ग पर सब्जी बिखेरने का भी आरोप लगाया। आरोप है कि व्यापारियों के हमले में इलियास और निसार घायल हो गए। सब्जी विक्रेताओं ने पुलिस से इंसाफ दिलाए जाने की मांग की। दोनों पक्षों के लोगों ने खेकड़ा थाने में पहुंच हंगामा किया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed