{"_id":"5e5ccf488ebc3ec558763f8a","slug":"fifty-year-old-woman-dies-after-being-hit-by-train-in-saharanpur-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: ट्रेन की चपेट में आकर 50 वर्षीय वृद्धा की मौत, रेलवे ट्रैक के किनारे साग तोड़ रही थी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: ट्रेन की चपेट में आकर 50 वर्षीय वृद्धा की मौत, रेलवे ट्रैक के किनारे साग तोड़ रही थी महिला
Mon, 02 Mar 2020 02:48 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 02 Mar 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के नानौता थानाक्षेत्र में रेलवे पटरी के पास साग तोड़ रही 50 वर्षीय वृद्ध महिला की ट्रेन की चपेट में आकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार थाना तीतरों क्षेत्र के ग्राम तर्बरकपुर (तरडक) निवासी कर्ण सिंह अपनी 50 वर्षीय पत्नी ब्रह्म पति के साथ नानौता क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित बीएसएम डिग्री कॉलेज में चपरासी के पद पर तैनात है।
विज्ञापन
सोमवार कि सुबह करण सिंह की पत्नी ब्रह्मवती कॉलेज के पीछे के हिस्से में रेलवे पटरी के पास साग तोड़ने गई हुई थी, इसी बीच करीब 10:30 बजे दिल्ली से सहारनपुर जा रही गाड़ी संख्या 51909 की चपेट में आकर वृद्ध महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
महिला की मौत की सूचना मिलते ही उसके पति सहित व अन्य लोग मौके पर पहुंचे जहां महिला के पति व उसके परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए। जंधेड़ी चौकी इंचार्ज अजयवीर सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई थी। परिजन बिना किसी कार्रवाई के साथ ले गए हैं।