फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fifty people admitted in hospital due to food poisoning at bijnor

यूपी: शादी में खाया था खाना, 50 लोग हुए फूड प्वॉइजनिंग का शिकार

Mon, 19 Feb 2018 08:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 19 Feb 2018 08:54 AM IST
विज्ञापन
Fifty people admitted in hospital due to food poisoning at bijnor
फाइल फोटो

शादी में खाना खाने से महिलाएं और बच्चों सहित 50 लोग बीमार हो गए। उल्टी, दस्त और चक्कर आने शुरू हो गए। बीमार को इलाज के लिए नगर के कई अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। दो की हालत चिंताजनक देखते हुए धामपुर रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


फूड प्वाइजनिंग की इस घटना से मोहल्ले में खलबली मच गई। मोहल्ला छापेग्रान निवासी राम सिंह के पुत्र रानू के का रविवार दिन में विवाह था। विवाह में आयोजित भोज में कढ़ी, उड़द  और चावल बने थे। 
विज्ञापन


खाना खाने से मोहल्ले के ही राजू सिंह की पत्नी मिथलेश, पुत्री प्रियंका विजय कुमार की पत्नी सुनीता, पुत्री संजना, किशन की पत्नी मुन्नी, पुत्री प्रीती व लक्ष्मी, मुन्नू के पुत्र सचिन, सचिन की पत्नी ममता, आंचल, मुन्नू की पत्नी सुरेशना, मुनेश का पुत्र वंश, पुत्री कनिष्का, कैलाश की पुत्री अंशू, जयपाल की पुत्री आशा, सुमेर की पुत्री खुशी व नेहा, कैलाश की पत्नी कमला, धर्मपाल का पुत्र सनी व पुत्री अर्चना, थम्मन की पत्नी बती, राजेन्द्र की पुत्री सोनम व भूरी, छोटे सिंह की पत्नी पूनम, किशन सिंह की पुत्री भूरी, खूब सिंह की पत्नी संतरेश व पुत्री आकांक्षा व पुत्र मुजेश्वर, प्रकाश की पत्नी संतराम, दीपक का पुत्र पुष्पेंद्र, गंगाराम का पुत्र बलराम, अनिल कुमार की पत्नी बेबी, सुनील की पत्नी ऊषा, जगदीश की पुत्री सीमा, मुकेश की पत्नी सुनीता सहित सवा सौ महिलाएं, युवतियां व बच्चे आदि बीमार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Fifty people admitted in hospital due to food poisoning at bijnor
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उन्हें निजी चिकित्सालयों में भर्ती कराया गया। इनमें कैलाश की पुत्री अंशू व जयपाल की पुत्री आशा की हालत नाजुक देखते हुए धामपुर रेफर किया गया है। मोहल्ले में हुई इस घटना से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। गंभीर घटना के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम मोहल्ले में नहीं पहुंची। 

फूड प्वाइजनिंग की इस घटना का कारण लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि यह पुराने चावल के कारण हुई है तथा कुछ दूषित कढ़ी और उड़द की वजह मान रहे हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed