{"_id":"676729c7b5f91f87f8066989","slug":"fiances-obscene-video-went-viral-and-demanded-five-lakh-rupees-meerut-news-c-72-1-smrt1021-126443-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मंगेतर के अश्लील वीडियो वायरल कर मांगे पांच लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मंगेतर के अश्लील वीडियो वायरल कर मांगे पांच लाख रुपये
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बागपत के एक युवक की मंगेतर की अश्लील वीडियो क्लिप वायरल कर लोहियानगर थाना क्षेत्र के आरोपी ने पांच लाख रुपये की मांग की। पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
थाने में दी तहरीर में बागपत निवासी युवक ने बताया कि आशियाना कॉलोनी निवासी ओसामा उर्फ सोनू गाजी उसके फोन पर अश्लील वीडियो भेज रहा है। जिस युवती से उसका रिश्ता हुआ है आरोपी उसे और उसके रिश्तेदारों को अश्लील वीडियो भेज रहा है। उसे फोन करके जान से मारने की धमकी दे रहा है। ब्लैकमेल कर वीडियो डिलीट करने के लिए पांच लाख रुपये की मांग कर रहा है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
-- -
देवर ने किया दुष्कर्म का प्रयास, ब्लेड से किया हमला
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में युवक ने अपनी भाभी को कमरे में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर आरोपी ने पीड़िता और उसके बेटे पर आरोपी ने ब्लेड से हमला कर दिया। पिस्टल दिखाकर गोली मारने की धमकी दी। देवर का साथ अन्य ससुराल वालों ने भी दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
लोहियानगर के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसका देवर उसकी तीन साल की बेटी को खेलने के लिए बैठक में ले गया। कुछ देर बाद बेटी रोने लगी तो वह बैठक में पहुंची। आरोप है कि देवर ने उसे बैठक में खींच लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आरोपी ने ब्लेड से हमला कर दिया। उसके बेटे ने घटना का वीडियो बनाने का प्रयास किया तो ननद ने उसे नीचे गिराकर पीटा। देवर ने पुत्र को भी ब्लेड से घायल कर दिया। गला दबाकर उसे जान से मारने का प्रयास किया। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।