{"_id":"6ac6733cbe4a4c57a60e14ca","slug":"female-motorcyclist-killed-son-injured-in-road-accident-meerut-news-c-73-1-mct1008-108982-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन
सरधना-बिनौली रोड पर खेड़ी कलां पुलिया के सामने हुआ हादसा
-संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर।सरधना-बिनौली रोड पर गांव खेड़ी कलां पुलिया के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसे में बाइक सवार फरजाना (52) पत्नी इरशाद की मौत हो गई। बाइक चला रहा उसका बेटा चाहत गंभीर घायल हो गया। आरोपी वाहन चालक मौके से वाहन को लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी वाहन चालक की पहचान में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार को रात करीब साढ़े आठ बजे दोनो मां बेटा खिवाई अपने घर से बाइक पर सवार होकर गांव जसड़ सुल्ताननगर रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे वह सरधना-बिनौली रोड पर गांव खेड़ी कलां की पुलिया पर पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार किसी वाहन की उनकी बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से महिला फरजाना वाहन के नीचे आ गई। जिस कारण उसकी कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई। उसका बेटा चाहत गंभीर रूप से घायल हो गया।
आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना सरूरपुर थाना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने घायल हो उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। हालांकि मृतक के परिजनों ने किसी भी पुलिस कार्रवाई से इन्कार कर दिया है। इस संबंध में सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर आने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -