Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Father and son assaulted; FIR registered against four individuals

Meerut News: पिता-पुत्र से मारपीट, चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sun, 01 Nov 2026 08:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
Father and son assaulted; FIR registered against four individuals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी कला में ईंट विवाद को लेकर आरोपियों ने साकिब व उसके पिता साजिद के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में पिता-पुत्र घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद पीड़ित ने आरोपी इब्राहिम, राशिद, कासिम व अहमद के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
साकिब ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार की शाम करीब पांच बजे उसके पिता साजिद का गांव निवासी इस्माइल से ईंटों को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी दौरान इब्राहिम ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर वह अपने परिजनों को लेकर मौके पर पहुंच गया और साजिद के साथ मारपीट करने लगा। पिता को बचाने पहुंचे साकिब को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद आरोपी घर में घुसकर भी मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। इसके बाद घायल अवस्था में पीड़ित थाने पहुंचे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि प्राथमिकी की दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।-------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed