फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers will protest at the Collectorate against the problems

Meerut News: समस्याओं के विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेंगे किसान

Thu, 02 Jan 2025 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Farmers will protest at the Collectorate against the problems
रानी नगला में आयोजित भारतीय किसान यूनियन की बैठक में पहुंचे किसान स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव रानी नगला में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन की जिला समीक्षा पंचायत आयोजित की गई। अध्यक्षता खिलारी सिंह मास्टर व संचालन हर्ष चहल ने किया। मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी रहे। समीक्षा बैठक सहकारी समिति के प्रांगण में हुई। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं में पुलिस कार्रवाई के प्रति गुस्सा और नाराजगी थी।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी ने सभी किसानों को एकमत होकर गन्ना मूल्य, पंजाब आंदोलन एवं स्थानीय समस्याओं को लेकर सात जनवरी को कलक्ट्रेट का घेराव करने का आह्वान किया। समस्याओं का निदान न होने पर अनिश्चितकालीन धरना देने का भी निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष ने सात जनवरी को कलक्ट्रेट घेराव की तैयारी और सभी से संगठित रहने के साथ-साथ प्रशासन की 30 दिसंबर की कार्रवाई की सर्वसम्मत निंदा की। प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि हम लोग शांतिपूर्वक अपनी समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। इसलिए पुलिस उन्हें छेड़ने या परेशान न करे अन्यथा संगठन हर हालत में संघर्ष के लिए तैयार है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगले दो साल में संगठन दो हजार नए सदस्य बनाएगा। आगामी दो माह में तीन दर्जन नए ग्राम पंचायत अध्यक्ष बनाए जाएंगे। जन-जन तक संगठन की नीतियों को पहुंचाने का कार्य संंगठन ग्राम स्वराज चौपाल लगाकर करेगा। किसान प्रयागराज महाकुंभ में काफी संख्या में प्रतिभाग करेंगे। मेजर चिंदोड़ी, नरेश, हर्ष चहल व युवा जिलाध्यक्ष अनूप यादव ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर महेंद्र, बबलू, मोनू टीकरी, धीरज, प्रशांत, सुनील, राजू, विनय, प्रिंस बुलेट, विनेश खटकी, बूटी चेयरमैन, सरदार जज सिंह, बंटी प्रधान, कपिल आदि मौजूद रहे।थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed