फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers should adopt natural farming: Indresh Kumar

प्राकृतिक खेती को अपनाएं किसान : इंद्रेश कुमार

Wed, 19 Apr 2023 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 02:40 AM IST
विज्ञापन
Farmers should adopt natural farming: Indresh Kumar
खरखौदा (मेरठ)। आधार फाउंडेशन द्वारा प्राकृतिक एवं संरक्षित खेती पर सेमिनार का आयोजन खरखौदा के बीएसटी फार्म हाउस में किया गया। जहां कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ में आहुति डालकर किया गया। मुख्य अतिथि एवं वक्ता इंद्रेश कुमार (वरिष्ठ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) ने कहा कि प्राचीन काल में प्राकृतिक खेती होती थी, जिसकी हमें आज भी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि रासायनिक खाद का कम प्रयोग करें और प्राकृतिक खेती को अपनाएं। इससे गुणवत्ता युक्त उत्पादन होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कृषि कानून को लेकर पिछले दिनों किसानों ने सड़क पर आंदोलन किया था। इसके बाद कानून वापस लिए गए, लेकिन इस कानून के फायदों को किसान समझ नहीं पाए। आगे चलकर इसका नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। विशिष्ट अतिथि सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के कुलपति डॉ. केके सिंह, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला ने भी कृषि में रासायनिक खाद का कम प्रयोग करने, जल संरक्षण और प्राकृतिक खेती पर जोर दिया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सौरभ त्यागी ने प्राचीनतम एवं नवीनतम कृषि से होने वाले लाभ एवं हानि के बारे में बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कम पानी में अधिक सिंचाई और बेहतर उत्पादन की तकनीकों को अपनाना पड़ेगा। उन्होंने भूमिगत जल को संरक्षित करने के बारे में भी उपयोगी जानकारी दी। संचालन दीपक शर्मा ने किया। कार्यक्रम के अंत में किठौर के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने कार्यक्रम का समापन किया। इस दौरान किसान कल्याण एवं राष्ट्रीय की समृद्धि की कामना से यज्ञ भी कराया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव संजय त्यागी, जिला सचिव देवेंद्र मित्तल, पवन त्यागी, सूर्यदेव, अनुज, नितिन, आदेश त्यागी, अजय त्यागी, ऋषि त्यागी, जितेंद्र त्यागी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह वैज्ञानिक और 15 कुशल किसानों को सम्मानित किया
- कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इंद्रेश कुमार, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी एवं संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ त्यागी ने छह कृषि वैज्ञानिक डॉ. कमल खिलाड़ी, डॉ. अर्चना आर्य, डॉ. रचना वर्मा, डॉ. यूपी शाही, डॉ. राम जी, प्राची मित्तल को सम्मानित किया। इनके अलावा राजेश्वर छत्री, विनय त्यागी, भारत भूषण, देवेश आर्य, अजय त्यागी, विकास बालियान, प्रदीप त्यागी व ऋतुराज त्यागी सहित 15 कुशल किसानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed