{"_id":"6823915d95d52703970f8a21","slug":"farmers-demanded-action-against-bajaj-sugar-mill-from-dm-meerut-news-c-26-1-sal1002-141875-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने डीएम से की बजाज शुगर मिल पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने डीएम से की बजाज शुगर मिल पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
शामली। संयुक्त किसान संघर्ष समिति व किसानों ने बजाज शुगर मिल के खिलाफ कार्रवाई व दस सालों से देरी से भुगतान पर ब्याज व इस सत्र का भुगतान जल्द कराए जाने की मांग जिलाधिकारी से की है।
मंगलवार को संयुक्त किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारी और किसान कलक्ट्रेट में पहुंचे और प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि पिछले माह बजाज शुगर मिल थानाभवन व संयुक्त किसान संघर्ष समिति के भुगतान को लेकर समझौता हुआ था जिसकी प्रथम किश्त 40 करोड़ रुपये किसानों के खाते में पहुंचने के बाद मिल पर चल रहा धरना प्रदर्शन समाप्त हो गया था। समझौते के अनुसार दूसरी किश्त 45 करोड़ रुपया 30 अप्रैल तक किसानों के खाते में भेजने का करार हुआ था, लेकिन मिल ने केवल 26 करोड़ रुपये ही द्वितीय किश्त के रूप में भेजे हैं।
करार के अनुसार 19 करोड़ रुपये अभी तक नहीं दिए गए जबकि धरना समाप्त होने क बाद मिल द्वारा 60 करोड रुपये का चीनी, शीरा आदि का विक्रय किया जा चुका है। कहा कि थानाभवन मिल पर 19 करोड़ रुपये बकाया है। पूर्ण भुगतान न होने से किसानों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने डीएम से मिल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिछले दस सालों का देरी से भुगतान पर वाजिब ब्याज दिलाने, इस सत्र का भुगतान मय ब्याज के दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
मौके पर सुरेंद्र सिंह, ठाकुर रामचरण सिंह पुंडीर, हरेंद्र सिंह, प्रेम राणा, सुरेंद्र सिंह, धीरजपाल, पप्पन, देशपाल, विक्रम सिंह, नीरज कुमार आदि भी मौजूद रहे।