फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers are worried due to shortage of fertilizer and DAP, they are warning of agitation.

Meerut News: खाद और डीएपी की किल्लत से किसान परेशान, आंदोलन की चेतावनी

Thu, 07 May 2026 09:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
Farmers are worried due to shortage of fertilizer and DAP, they are warning of agitation.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। क्षेत्र में स्थित चार किसान सेवा समिति में खाद और डीएपी उपलब्ध न होने से क्षेत्र का किसान बुरी तरह से परेशान है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन में यूरिया खाद व डीएपी समितियों में उपलब्ध नहीं कराई गई तो धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
इस समय गन्ना पौधा फसल की बुवाई और पेड़ी प्रबंधन का कार्य चल रहा है। इसलिए किसानों को डीएपी और खाद की बेहद जरूरत है। रोहटा क्षेत्र के चार गांवों अरनावली, रासना, कैथवाड़ी, भोला गांव में किसान सेवा समितियों के माध्यम से किसानों को यूरिया खाद व डीएपी उपलब्ध कराई जाती है। लेकिन अल सप्ताह से इन सभी समितियों पर डीएपी और यूरिया खाद की किल्लत व्याप्त हो गई है। जिससे क्षेत्र का किसान आए दिन समितियों में जाकर धक्के खा रहा है। समिति स्तर पर यूरिया खाद की उपलब्धता न होने से किसान इस समय बुरी तरह से परेशान है। किसान संजय बावरा, रामकुमार, बिट्टू, पंकज, सचिन, सलीम, नीरज ठाकुर आदि ने चेतावनी दी है कि यदि आगामी तीन दिनों में समिति स्तर पर यूरिया खाद की उपलब्धता नहीं कराई गई तो किसानों को मजबूरन धरना-प्रदर्शन करने के लिए विवश होना पड़ेगा।
विज्ञापन

अरनावली समिति सचिव अश्वनी कुमार का कहना है कि इन चारों समिति के प्रबंध निदेशक के पद का चार्ज केपी सिंह के पास था। उनका हृदय गति रुकने से एक सप्ताह पूर्व देहांत हो गया है। अभी नई जिम्मेदारियां दूसरे अधिकारियों को देने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर समिति स्तर पर डीएपी और यूरिया खाद की किल्लत से किसानों को छुटकारा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed