फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmer Shot Dead in Kairana Badalugadh Village, Three Bike-Borne Assailants Attacked in Field

Shamli: किसान की गोली मारकर हत्या, खेत में बैठे देवेंद्र को सिर व कमर में मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

Tue, 10 Jun 2025 10:48 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 10 Jun 2025 10:48 AM IST
सार

शामली के कैराना क्षेत्र के गांव बदलूगढ़ में 50 वर्षीय किसान देवेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने खेत में बैठे किसान पर हमला किया।

 

विज्ञापन
Farmer Shot Dead in Kairana Badalugadh Village, Three Bike-Borne Assailants Attacked in Field
घायल किसान ने जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद में कैराना क्षेत्र के गांव बदलूगढ़ में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। गांव के किसान देवेंद्र सिंह(50) की बाइक सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना रात करीब 9:30 बजे की है, जब देवेंद्र खेत में अकेले चारपाई पर बैठे थे।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, हमलावरों ने देवेंद्र के सिर और कमर में गोली मारी और मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद खेत में ही लहूलुहान पड़े देवेंद्र को परिजन तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत में उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान देवेंद्र ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 10 जून को आपके शहर में क्या हुआ 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने परिवार से जानकारी जुटाई। मृतक के बेटे उपेंद्र ने बताया कि उनकी किसी से रंजिश नहीं थी। हमलावर कौन थे और हत्या की वजह क्या थी, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

एएसपी संतोष कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed