{"_id":"5d0b1ed18ebc3e2dc82ad8d7","slug":"farmer-died-and-one-injured-in-a-road-accident-in-muzaffarnagar-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक किसान की मौत, ट्रैक्टर चालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक किसान की मौत, ट्रैक्टर चालक गंभीर
Thu, 20 Jun 2019 11:21 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 20 Jun 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : SELF
मुजफ्फरनगर जनपद में गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में किसान की मौत हो गई जबकि ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया तथा मृतक किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के गांव तितावी के किसान तेजपाल 70 व पुत्र जयचंद व महिपाल ट्रैक्टर से खेत पर जा रहे थे। यहां मुख्य मार्ग पर पंहुचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में किसान तेजपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर चालक महिपाल बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किसान को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार हादसे को अंजाम देकर ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।