फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fardeen Giraftar accused of assault and cow slaughter on police

पुलिस पर हमले व गौकशी का आरोपी फरदीन गिरफतार

Sun, 04 Oct 2020 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Fardeen Giraftar accused of assault and cow slaughter on police
दौराला। पुलिस पार्टी पर हमला कर एक आरोपी के छुड़ाने व गोकशी के आरोप में फरार चल रहे आरोपी फरदीन को पुलिस ने दौराला चौराहे से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने सरधना सीएचसी के चिकित्सक से अपनी कोरोना संक्रमित की रिपोर्ट बनवा कर गिरफ्तारी से बचने का प्रयास किया था। शनिवार को दौराला सीएचसी में जांच के दौरान आरोपी की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

रूहासा गांव में कुछ दिन पहले एक गोकशी के मामले में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए पहुंची थी, उस दौरान गांव निवासी फरदीन पुत्र शौकत ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस पार्टी पर हमला कर अपने एक आरोपी साथी को छुड़ा लिया था। हमले में कई पुलिस कर्मी घायल हुए थे। पुलिस ने फरदीन व उसके साथियों के खिलाफ गोकशी करने व पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस तभी से फरदीन की तलाश कर रही थी। थाना पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए कोर्ट के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई करते हुए 82 का नोटिस भी चस्पा किया था, लेकिन उसने पुलिस-प्रशासन के सामने समर्पण नहीं किया। कुछ दिन पहले आरोपी ने कानून के शिकंजे से बचने के लिए सरधना सीएचसी से खुद को कोरोना संक्रमण होने की रिपोर्ट बनवार कोर्ट में पेश कर दी। मामला बढ़ा तो कोर्ट ने सरधना सीएचसी के प्रभारी राजेश कुमार को पांच अक्तूबर को कोर्ट में तलब कर लिया। इस बीच एडीजी की लताड़ दौराला पुलिस को लगी तो वह हरकत में आ गई और शनिवार की दोपहर पुलिस ने आरोपी फरदीन को दौराला चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दौराला पुलिस ने सीएचसी पर आरोपी की कोरोना जांच कराई तो उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। जिसके चलते पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठ गया। थाना प्रभारी करतार सिंह ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed