फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Famous poet Dharmajit Saral died in Meerut of Uttar Pradesh

मेरठ: कवि धर्मजीत सरल का निधन, एक जून को मनाते 88वां जन्मदिन

Sat, 29 May 2021 10:17 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 29 May 2021 10:17 AM IST
सार

कवि धर्मजीत सरल का निधन हो गया। बताया गया कि एक जून को उनका 88वां जन्मदिन था। वे लोकप्रिय नाट्य कलाकार भी थे।

विज्ञापन
Famous poet Dharmajit Saral died in Meerut of Uttar Pradesh
कवि धर्मजीत सरल का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के वयोवृद्ध गीतकार, श्रृंगार और प्रकृति के चितेरे धर्मजीत सरल का बीती रात निधन हो गया। कवि व गीतकार होने के साथ ही वे लोकप्रिय नाट्य कलाकार भी थे। उन्होंने वर्षों इप्टा से जुड़कर 100 से ज्यादा नाटकों में अभिनय किया।
विज्ञापन


मेरठ में जन्मे धर्मजीत सरल ने नियंत्रक लेखा परीक्षा (सीडीए) कार्यालय में लगभग 36 वर्ष सेवाएं प्रदान की। उन्होंने बच्चों के लिए भी गीत लिखे। बताया गया कि वह एक जून को 88वां जन्मदिन मनाने वाले थे।
विज्ञापन


उन्होंने देश के बड़े-बड़े साहित्यकारों गोपाल दास नीरज, सोहन लाल द्वेवेदी, संतोषानंद, किशन सरोज, शिशुपाल निर्धन आदि के साथ कवि मंच साझा किया। इनका गीत संग्रह तुम पुकारते तो सही काफी लोकप्रिय हुआ। उन्होंने बच्चों के लिए भी गीत लिखे। उनकी कविताएं पाठयक्रम में बच्चों को भी पढ़ाई जा रही हैं। वे मेरठ के सुभाष नगर में रहते थे। वे अपने पीछे पत्नी, पुत्र, पुत्रियां को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कुछ दिनों पहले मशहूर शायर मदन शर्मा (65 वर्ष) का भी निधन हो गया था। उन्हें कोरोना संक्रमण हो गया था और उन्होंने लोकप्रिय अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। मेरठ ब्रह्मपुरी में जन्मे मदन शर्मा मेरठ के अपने पुश्तैनी आवास में रहते थे। वह अपने पीछे पत्नी, बेटा आदित्य, भाई विमल को छोड़ गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed