फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Family protests after youths death in road accident, chaos at Pallavpuram police station

Meerut: युवक की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूटा, थाने पर हंगामा, पुलिस ओर सभासद से लोगों की हुई नोक झोंक

Mon, 15 Sep 2025 03:56 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 15 Sep 2025 03:56 PM IST
सार

मेरठ के मोदीपुरम में तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत के बाद परिजन और ग्रामीण भड़क गए। गिरफ्तारी न होने पर थाने पर जमकर हंगामा हुआ, पुलिस और सभासद से नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Family protests after youths death in road accident, chaos at Pallavpuram police station
मृतक का फाइल फोटो व विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में दिल्ली–देहरादून हाईवे पर देर रात हुए सड़क हादसे के बाद सोमवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। दौराला की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने पैदल सड़क पार कर रहे पैलहेड़ा गांव निवासी युवक विकास को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल विकास को कार चालक इलाज कराने के बहाने अपनी कार में बैठाकर ले गया, लेकिन रास्ते में कंकरखेड़ा हाईवे पर नाले के पास फेंककर फरार हो गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: साहूकार की हत्या का खुलासा: ब्याज बना वजह, पड़ोसी ने दोस्तों संग रची थी तेजपाल की हत्या और डकैती की साजिश

विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और विकास को कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन उसे एसडीएस ग्लोबल अस्पताल भी ले गए, लेकिन वहां भी मौत की पुष्टि हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

कार चालक की गिरफ्तारी और गाड़ी की बरामदगी न होने से नाराज परिजन और ग्रामीण सोमवार दोपहर पल्लवपुरम थाने पहुंचे और वहां जमकर हंगामा किया। थाना प्रभारी रमेश चंद्र शर्मा ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन परिजन और ग्रामीण नहीं माने। इसी दौरान वार्ड 27 के सभासद प्रदीप वर्मा भी लोगों को शांत कराने पहुंचे, तो ग्रामीणों ने उनके साथ भी नोकझोंक कर दी।

 

विज्ञापन

लंबे समय तक चले हंगामे के बाद थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि आरोपी कार चालक को जल्द गिरफ्तार कर गाड़ी बरामद की जाएगी। इसके बाद परिजन और ग्रामीण शांत हुए। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि गाड़ी को ट्रेस किया जा रहा है और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed