फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   family person are sleeping on the roof, thives stolen lakhs rupees cost jewllery and cash

परिवार के लोग छत पर सोते रहे, चोर ताला तोड़कर ले गए लाखों की ज्वेलरी और नकदी

Fri, 29 May 2020 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
family person are sleeping on the roof, thives stolen lakhs rupees cost jewllery and cash
परीक्षितगढ़। गांव नीमका के पूर्व प्रधान के घर में बुधवार रात आधा दर्जन चोरों ने अलमारी के ताले तोड़कर आठ लाख की ज्वेलरी व 50 हजार की नकदी चोरी कर ली। चोरों की आहट से आंखें खुलने पर परिजनों ने शोर मचाया। चोर मुख्य दरवाजे से फरार हो गए। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की है। पूर्व प्रधान की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम निमका के पूर्व प्रधान राजवीर सिंह यादव, भाई ओमकार, शीशपाल का परिवार एक साथ रहता है। राजवीर सिंह के मुताबिक बुधवार रात मकान की छत पर बने कमरों में परिवार के सभी सदस्य सोए हुए थे। इस बीच मकान क मुख्य दरवाजे में लगा ताला तोड़कर चोर अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने तीन कमरों में रखीं अलमारियों के ताले तोड़कर ज्वेलरी व नकदी इकट्ठा कर ली। उसके बाद चोर चौथे कमरे में अलमारी का ताला तोड़ने लगे। रात करीब दो बजे राजवीर सिंह की पुत्री प्रिया व भतीजी प्रियंका की आहट होने पर आंखे खुल गईं। दोनों ने घर में चोर होने का शोर मचा दिया। जिससे परिवार के अन्य सदस्य भी जाग गए। सभी के जागने पर चोर ज्वेलरी व नकदी लेकर मुख्य रास्ते से फरार हो गए। चोरी की घटना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने खादर क्षेत्र के जंगल में चोरों की तलाश की, पर कुछ पता नहीं चल सका। सूचना पर पहुंची फॉरेसिंक टीम ने घटनास्थल की जांच की। परिजनों ने बताया कि चोर तीनों कमरों से करीब आठ लाख की ज्वेलरी व 50 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। पूर्व प्रधान राजवीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, थाना प्रभारी के मुताबिक तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed