फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Family members dissatisfied with police action in Nitin murder case.

Meerut News: नितिन हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं परिजन

Mon, 14 Sep 2026 09:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
Family members dissatisfied with police action in Nitin murder case.
-चार दिन बाद भी चार आरोपी फरार, परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के पास शुक्रवार शाम हुई नितिन नागर की हत्या के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन चार आरोपियों के फरार होने से मृतक के परिजन पुलिस की अब तक की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। परिजन लगातार पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव माखननगर निवासी 22 वर्षीय नितिन नागर पुत्र सतीश की 11 सितंबर शुक्रवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के पिता ने
सत्या तोमर उर्फ मिट्टू चौधरी निवासी जे- ब्लॉक हस्तिनापुर, उत्सव निवासी पाली, गोल्डी निवासी रानी नंगला, ऋषभ और शक्ति निवासी जंधेड़ी तथा एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

नितिन की हत्या के बाद परिजनों ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग को लेकर धरना भी दिया था। उस समय पुलिस अधिकारियों ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया था। परिजनों का कहना है कि घटना को चार दिन बीतने के बावजूद चार आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नितिन के पिता सतीश ने बताया कि बेटे की मौत से पूरा परिवार टूट गया है। अब परिवार में उनकी देखभाल करने वाला और उनका घर चलाने वाला कोई नहीं है। घर में बेटी अनामिका और नितिन की पत्नी प्रिया हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने पुलिस से सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
--ग्रामीण भी सदमे में
पीड़ित परिवार के घर सांत्वना देने वाले लोगों का तांता लग रहा है। नितिन की मौत से परिवार नहीं गांव के लोग भी सदमे में है क्योंकि वह अपने पिता का एकलौता पुत्र था। ग्रामीणों ने बताया कि नितिन पढ़ाई में काफी होनहार और मिलनसार उसके व्यवहार की हर कोई तारीफ कर रहा हैं। बचपन से ही उसका सपना भारतीय सेना में भर्ती होना था परंतु वह पहले ही प्रयास में दिल्ली पुलिस में भी सेलेक्ट हो गया था। जिसका अक्तूबर में फिजिकल था।

-----
लगातार लोकेशन बदल रहे फरार आरोपी
पुलिस के अनुसार नितिन हत्याकांड में गोल्डी, ऋषभ, शक्ति और एक अन्य आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दूसरे जनपदों में भी दबिश दे रही हैं। पुलिस के साथ स्वाट और सर्विलांस टीम भी आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदलकर गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहे हैं।
----------
दो हत्यारोपियों को जेल भेजा
हस्तिनापुर। नितिन हत्याकांड में पुलिस ने रविवार देर रात दो नामजद आरोपी सत्या तोमर उर्फ मिट्ठू चौधरी निवासी जे- ब्लॉक कॉलोनी हस्तिनापुर और उत्सव यादव निवासी गांव पाली को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। सोमवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सत्या के कब्जे से घटना में प्रयुक्त .315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

------
सत्या पर पहले भी मवाना थाने में है मुकदमा
पुलिस के अनुसार, सत्या के खिलाफ थाना मवाना में वर्ष 2025 का मारपीट और धमकी का मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा नितिन हत्याकांड का मुकदमा भी उसके खिलाफ दर्ज है। वहीं उत्सव यादव के खिलाफ नितिन हत्याकांड का मुकदमा दर्ज है।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed