Meerut : दूध व्यापारी के अपहरण का मचा ऐसा शोर, फूल गए पुलिस अधिकारियों के हाथ-पांव, जांच में निकला ये मामला
Meerut News : मेरठ में दूध व्यापारी के अपहरण की सूचना मिली तो पुलिस अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की तो मामला कुछ और ही निकला।
विस्तार
मेरठ में बुधवार रात 12 बजे बच्चा पार्क चौराहे के पास दूध व्यापारी वासिफ के अपहरण का शोर मच गया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो खोजबीन शुरू हुई और पुलिस ने वासिफ को एक घंटे बाद बरामद कर लिया। बाद में मामला पारिवारिक विवाद का निकाला।
पुलिस के मुताबिक, देहलीगेट के पूर्वा महावीर निवासी शमशाद अली नेशनल कैपिटल रीजन इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज में मार्केटिंग आफिसर हैं। उनका छोटा बेटा वासिफ घर पर दूध की डेयरी चलाता है। वासिफ रात में दोस्त को स्कूटी पर बच्चा पार्क से लेने गया था। थोड़ी देर बाद दोस्त ने शमशाद को कार सवारों पर मारपीट कर वासिफ को गाड़ी में डालकर ले जाने की जानकारी दी। इसके बाद शमशाद ने पुलिस को सूचना दे दी।
वहीं, मौके पर सीओ कैंट पूनम सिरोही समेत कई थानों की फोर्स पहुंची। शमशाद ने बेटे के ससुराल वालों पर अपहरण का आरोप लगाया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कराए तो गाड़ी बेगमपुल जाती दिखी। करीब एक घंटे वासिफ को पुलिस ने बरामद कर लिया।
यह भी पढ़ें: निर्ममता की हदें पार: ताबड़तोड़ वार से टूट गईं थीं सिर की हड्डी और पसलियां, कलेजा चीर रही ये खौफनाक वारदात
एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि वासिफ का पत्नी से विवाद चल रहा है। एक-दूसरे को फंसाने के लिए अपहरण का ड्रामा रचा गया था।
यह भी पढ़ें: UP: इंस्टाग्राम पर B.Ed की छात्रा से दोस्ती, दिल्ली बुलाकर बनाई अश्लील वीडियो, अब ब्लैकमेल कर दे रहा ये धमकी