फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Youth friendship with B.Ed student on Instagram and now is blackmailing her demanding money

UP: इंस्टाग्राम पर B.Ed की छात्रा से दोस्ती, दिल्ली बुलाकर बनाई अश्लील वीडियो, अब ब्लैकमेल कर दे रहा ये धमकी

Thu, 12 Oct 2023 04:30 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 12 Oct 2023 04:30 PM IST
सार

Meerut News : एक युवक ने पहले बीएड की छात्रा से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। इसके बाद दिल्ली में मुलाकात के लिए बुला लिया। वहां, युवक ने युवती के अश्लील वीडियो और फोटो तैयार कर लिए। अब ब्लैकमेल कर धमकी दे रहा है।

विज्ञापन
Meerut: Youth friendship with B.Ed student on Instagram and now is blackmailing her demanding money
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

मेरठ में बीएड की छात्रा से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर एक युवक ने उससे मुलाकात की। छात्रा के अश्लील फोटो और वीडियो तैयार किए। इसके बाद छात्रा को ब्लैकमेल करते हुए 20 हजार की मांग की। रकम नहीं देने पर फोटो और वीडियो छात्रा के भाई और बहन के पास भेज दिए। छात्रा ने दिल्ली के मंडौली चुंगी निवासी युवक के खिलाफ सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


इलाहाबाद निवासी छात्रा मेरठ के एक कॉलेज से बीएड की पढ़ाई कर रही है। वह सिविल लाइन क्षेत्र में हॉस्टल में रहती है। छात्रा की दोस्ती 13 फरवरी 2023 को इंस्टाग्राम पर दिल्ली के मंडौली निवासी अरविंद वर्मा से हुई। युवक कर्नाटक की उडुपी कोच्चि शिपयार्ड लिमिटेड कंपनी में नौकरी करता है। 23 अप्रैल 2023 को युवक छात्रा से मिलने दिल्ली आया था। इस दौरान युवक ने छात्रा की अश्लील फोटो व वीडियो तैयार कर ली।

विज्ञापन

इसके बाद युवक अश्लील फोटो और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर रहा है। वह छात्रा से 20 हजार रुपये की मांग कर रहा है। रुपये न देने पर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। आरोपी ने छात्रा के फोटो और वीडियो उसके भाई और बहन को भेज दिए। अब सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है।

यह भी पढ़ें: UP: बच्चियों से दरिंदगी के मामले में पुलिस को लगी फटकार, दुष्कर्म की धारा बढ़ाई, गांव में हुई थी पंचायत

सिविल लाइन थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह का कहना है कि छात्रा की शिकायत पर रिपोर्ट कर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: रालोद का बड़ा प्लान: 15 लोकसभा सीटों पर चुनावी तैयारी शुरू, 21 नवंबर से शुरू होगी यात्रा, युवाओं पर रहेगा फोकस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed