फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Postmortem report has revealed that bones and ribs of Anirudh Ratanpal were broken due to attacks

निर्ममता की हदें पार: ताबड़तोड़ वार से टूट गईं थीं सिर की हड्डी और पसलियां, कलेजा चीर रही ये खौफनाक वारदात

Thu, 12 Oct 2023 04:58 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 12 Oct 2023 04:58 PM IST
सार

Meerut News : पोस्टमार्टम रिपोर्ट निर्ममता को बयां कर रही है। हत्यारों ने धारदार भारी हथियार से अनिरुद्ध के सिर, कमर और सीने पर सात व नौकर रतनपाल पर नौ वार किए थे। ताबड़तोड़ वार से दोनों के सिर की हड्डी और पसलियां टूट गईं थीं।

विज्ञापन
Meerut News: Postmortem report has revealed that bones and ribs of Anirudh Ratanpal were broken due to attacks
अनिरुद्ध का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गजरौला में थाना क्षेत्र के गंगापार के गांव गुलालपुर में फार्म हाउस पर अनिरुद्ध और रतनपाल की हत्या करते समय हत्यारों ने निर्ममता की सारी हदें पार कर दीं।

विज्ञापन


घटनास्थल के साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट निर्ममता को बयां कर रही है। हत्यारों ने धारदार भारी हथियार से अनिरुद्ध के सिर, कमर और सीने पर सात और नौकर रतनपाल पर नौ वार किए थे। ताबड़तोड़ वार से दोनों के सिर की हड्डी और पसलियां टूट गईं थीं। दिल को भी नुकसान हुआ था। अनिरुद्ध के चाचा मेरठ के सीना गांव के प्रधान राजीव कुमार ने बताया कि हत्यारों को कड़ी सजा दिलाएंगे।

विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र में गंगापार के गांव गुलालपुर में स्थित फॉर्म हाउस में सोमवार की रात इस परिसर के मालिक गोलू उर्फ अनिरुद्ध और रतनपाल भाटी की धारदार हथियार के वार से हत्या कर दी गई। नौकर जीत सिंह पर भी हमला किया गया। वह गंभीर रूप से घायल है। उसे मेरठ में उपचार दिलाया जा रहा है। 

मृतक गोलू उर्फ अनिरुद्ध मेरठ जनपद के मवाना थाना क्षेत्र के गांव सीना के रहने वाले मिंटू उर्फ स्वप्निल के छोटे बेटे थे। जबकि रतनपाल भाटी नोएडा में दादरी थाना क्षेत्र के बुड़ाकी गांव के रहने वाले चेतराम सिंह के बेटे थे। पुलिस ने अनिरुद्ध और रतनपाल के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। मंगलवार की रात करीब ग्यारह बजे डॉ. कुनाल और डॉ. आरिफ शमी के संयुक्त टीम ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया।

विज्ञापन

सीएम ले रहे पल-पल की अपडेट 
गुलालपुर के जंगल में फार्म हाउस पर डबल मर्डर की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। क्योंकि देवरिया में हुए खूनी संघर्ष में कई लोगों की जान चली जाने के बाद लोग प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।

जमीन के विवाद में हत्या का शक
तीन साल पुराने विवाद में हत्या की बजाय पुलिस की जांच 60 डिग्री घूम कर जमीनी विवाद से जुड़ गई है। पुलिस अधिकारियों की माने तो नामजद अशोक नाम का आरोपी हत्याकांड का मास्टरमाइंड है। उसने ही आठ अक्तूबर को जान से मारने की धमकी दी थी। फिलहाल पुलिस की टीमें अशोक और उसके गुर्गों को गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटी है। हत्याकांड के पीछे पूरा खेल फार्म हाउस के आसपास की जमीन से जुड़ा निकलकर आ रहा है। 

सप्ताह पूर्व भी हुआ था फार्म पर विवाद
लोगों ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व अनिरुद्ध और रतनपाल भाटी का आसपास के लोगों से विवाद भी हुआ था। लाठी-डंडे चलने की नौबत आ गई थी। किसी तरह से मामला निपटा था। कहीं इस विवाद के तार तो हत्या से नहीं जुड़े हैं, पुलिस इस बिंदु पर भी काम कर रही है। उधर, रतनपाल के एक परिचित का कहना है कि कुछ समय पहले रतनपाल पर जानलेवा हमला हुआ था और हमलावरों ने उसे अधमरा कर छोड़ा था।

यह भी पढ़ें: UP: बच्चियों से दरिंदगी के मामले में पुलिस को लगी फटकार, दुष्कर्म की धारा बढ़ाई, गांव में हुई थी पंचायत

हत्या के खुलासे को दबिश दे रही तीन जिलों की पुलिस
डबल मर्डर की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस की आठ टीमों ने मंगलवार की रात गंगा पार बसे अमरोहा जिले के नया गांव, हापुड़ व मेरठ जिले के कई गांवों में दबिश दी। दर्जनों लोगों को उठाया। अमरोहा जिले के कुछ युवकों को भी पुलिस उठाकर ले गई। जिनसे अज्ञात स्थान पर ले जाकर पूछताछ की। बुधवार को भी पुलिस ने हत्यारों का सुराग लगाने के लिए अलग-अलग स्थान पर छापा मारा। इसके अलावा हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाना पुलिस और मेरठ के मवाना थाना की पुलिस भी हत्यारों तक पहुंचने के लिए सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें: रालोद का बड़ा प्लान: 15 लोकसभा सीटों पर चुनावी तैयारी शुरू, 21 नवंबर से शुरू होगी यात्रा, युवाओं पर रहेगा फोकस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed