{"_id":"6177131f29dcb0667f5862d5","slug":"fall-in-temperature-feeling-of-cold-meerut-news-mrt562277729","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान में आई गिरावट, ठंड का हुआ अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान में आई गिरावट, ठंड का हुआ अहसास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तापमान में आई गिरावट, ठंड का हुआ अहसास
मोदीपुरम (मेरठ)। बारिश के बाद तापमान में गिरावट का दौर शुरु हो गया है। दिन व रात के तापमान में गिरावट से ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार तापमान में गिरावट दर्ज होगी। अक्तूबर माह में रिकार्ड बारिश होने से फसलों पर प्रभाव पड़ा है। आलू के साथ कई फसलों पर बारिश होने से सीधा प्रभाव पड़ा है।
बुवाई प्रभावित होने से किसानों को नुकसान होने की संभावना बनी हुई है। वहीं, सोमवार को बारिश होने से मंगलवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह से ही मौसम पूरी तरह साफ रहा। तेज धूप निकलने के बाद भी मौसम में ठंडक का अहसास रहा। वहीं, रात के तापमान में तेजी से गिरावट होने से गर्मी से राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि फिलहाल मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। लेकिन, तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 86 व न्यूनतम आर्द्रता 53 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की रफ्तार थमी रही। बारिश 11.7 मिमी दर्ज की गई।
--
फसलों को होगा नुकसान
बारिश के कारण आलू समेत कई फसलों को नुकसान होगा। अगेती आलू के बाद मुख्य आलू की फसल बारिश से प्रभावित हुई है। यहीं, नहीं बारिश से गोभी, बागला, मूली, गाजर, धनिया, सरसों आदि की फसले भी प्रभावित होगी। किसानों को बुवाई के लिए अब खेत सूखने का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
--
एक्यूआई में आई गिरावट, हवा हुई साफ
बारिश होने से मेरठ समेत एनसीआर क्षेत्र में एक्यूआई स्तर में भारी गिरावट दर्ज की गई। ठंड शुरू होते ही एक्यूआई स्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाती है। परंतु, इस बार बारिश से राहत मिली है। सोमवार को मेरठ का एक्यूआई स्तर 74, बागपत का एक्यूआई 77, गाजियाबाद का एक्यूआई 89, मुजफ्फरनगर का एक्यूआई 77 व शामली का एक्यूआई 65 दर्ज किया गया।
---