फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fake TC caught in a Passenger train going from Delhi to Haridwar in Shamli district

यूपी: दिल्ली से हरिद्वार जा रही ट्रेन में पकड़ा फर्जी टीसी, यात्रियों ने पकड़कर जीआरपी को सौंपा

Wed, 04 Sep 2019 02:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 04 Sep 2019 02:34 PM IST
विज्ञापन
Fake TC caught in a Passenger train going from Delhi to Haridwar in Shamli district
ट्रेन में पकड़ा गया फर्जी टीसी - फोटो : अमर उजाला

यूपी के शामली में दिल्ली से हरिद्वार जा रही पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों ने टिकट चैक कर रहे फर्जी टीसी को पकड़कर जीआरपी के हवाले कर दिया। युवक के पास फर्जी आईडी बरामद हुई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हरिद्वार जा रही एक पैसेंजर ट्रेन में बुधवार सुबह फर्जी टीसी बनकर यात्रियों के टिकट चैक रहे एक युवक को धर दबोचा। इसके बाद यात्रियों ने उसे जीआरपी पुलिस को सौंप दिया। जीआरपी के मुताबिक युवक पूरी तरह  टीसी की यूनिफॉर्म मे था।
विज्ञापन


वह बाकायदा पैंटशर्ट और टाई लगाकर लोगों के टिकट चैक कर रहा था। ट्रेन में सवार कुछ यात्रियों को शक हुआ तो उन्होंने युवक से सवाल जवाब किए जिससे युवक घबरा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: आपूर्ति विभाग की तीसरे दिन भी पेट्रोल पंपों पर छापेमारी जारी, कई जगह मिली घटतौली 


यात्रियों की सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची जहां ट्रेन में मौजूद लोगों ने युवक को पुलिस को सौंप दिया। बताया गया कि युवक की उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच है और वह केवल इंटरमीडिएट पास है।

युवक यूपी के सहारनपुर जनपद का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से सीआईडी का एक आईकार्ड भी बरामद किया है। जीआरपी पुलिस ने धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर युवक का चालान कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed