{"_id":"61424baf8ebc3e743c1e63ee","slug":"fake-father-made-to-grab-ration-kithor-news-mrt5564027132","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: राशन हड़पने के लिए बनाया फर्जी पिता, ऐसे खुला राज, पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: राशन हड़पने के लिए बनाया फर्जी पिता, ऐसे खुला राज, पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग
Thu, 16 Sep 2021 02:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 02:34 PM IST
सार
मेरठ में एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि डीलर ने राशन कार्ड में उसे अपनी पत्नी का ससुर दर्शाया है। इस मामले में आपूर्ति विभाग मेरठ के क्षेत्रीय अधिकारी योगेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि दुकान संचालक इसमें संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में खरखौदा थाना क्षेत्र के कैली गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपना नाम डीलर के राशन कार्ड में चढ़ा होने का आरोप लगाया है। व्यक्ति का आरोप है कि डीलर ने राशन कार्ड में उसे अपनी पत्नी का ससुर दर्शाया है। व्यक्ति ने एसडीएम से शिकायत करते हुए दुकान को निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन
गांव कैली निवासी राजकुमार पुत्र रघुनाथ ने बताया कि उसके बेटे निकुंज त्यागी ने राशन कार्ड बनवाने के लिए उसका आधार कार्ड डीलर अशोक को दिया था। कोरोना की दूसरी लहर में बेटे की मृत्यु हो गई। काफी समय तक परिवार बेटे के गम में डूबा रहा। अब राजकुमार डीलर के पास राशन कार्ड लेने पहुंचा तो डीलर ने कार्ड उसके पास नहीं होना बताया। जब वह जनसेवा केंद्र पर पहुंचा तो बताया गया कि उसका आधार कार्ड पहले से ही पंजीकृत है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: राकेश टिकैत ने ली चुटकी: कहा-वोट की खातिर देश को बांट रही भाजपा, राजनीति में अब्बाजान, चचाजान के बाद 'ताऊ' की एंट्री बाकी
विज्ञापन
जानकारी करने पर पता चला कि उसका आधार कार्ड डीलर ने अपनी पत्नी राखी उर्फ मीनाक्षी के राशन कार्ड में लगाया है। कार्ड में राजकुमार को राखी का ससुर बनाया गया है। अशोक पिछले छह माह से उसके नाम का राशन ले रहा है। राजकुमार के अनुसार गांव के कई अन्य ग्रामीणों के आधार कार्ड भी पहले से ही पंजीकृत होना बताए गए हैं। पीड़ित ने एसडीएम सदर से जांच कर डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें: बिटिया के कत्ल का खुला राज: दुष्कर्म में विफल होने पर नशेड़ी युवक ने दिया था वारदात को अंजाम, शरीर पर मिले थे नाखून के निशान
जांच कराई जाएगी
आपूर्ति विभाग मेरठ के क्षेत्रीय अधिकारी योगेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि दुकान संचालक इसमें संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।