फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fake encounter case: Meerut police declared Sharad the big criminal of western UP in eight days

आखिर कौन है शरद, जिसका पाकिस्तान से कनेक्शन! आठ दिन में बन गया पश्चिम का बड़ा अपराधी

Sun, 29 Sep 2019 12:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 29 Sep 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
Fake encounter case: Meerut police declared Sharad the big criminal of western UP in eight days
प्रतीकात्मक तस्वीर

मेरठ में 28 पुलिस वालों के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर करने वाला शरद आठ दिनों में पश्चिमी यूपी का बड़ा अपराधी बन गया है। दुबई, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल से भी उसके तार जुड़े बताए गए हैं।

विज्ञापन


20 सितंबर को माधवपुरम निवासी शरद गोस्वामी ने फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाकर 28 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर किया था। इन आठ दिनों में पुलिस ने शरद पर धमकी देने और रंगदारी मांगने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करा दिया। ब्रह्मपुरी थाने में हिस्ट्रीशीट खोलने के साथ 20 हजार का इनाम घोषित होना बताया है। पुलिस ने शरद के बैंक खाते भी सीज कर दिए। ऐसे में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि पुलिस ने यह नहीं बताया कि शरद ने आठ दिन में ऐसा कौन सा अपराध किया है, जो वह पश्चिमी का बड़ा अपराधी बन गया। पुलिस दावा करती कि शरद के विदेश के बैंकों में खाते चल रहे हैं।  
विज्ञापन


ठक-ठक गिरोह का सरगना 
पुलिस के मुताबिक ठक-ठक गिरोह शरद गोस्वामी ने मेरठ से शुरू किया था। प्रदेश में मोबाइल चोर गैंग बहुत हैं। लेकिन उनके आईएमईआई बदलने का खेल शरद ही जानता था। इस काम के लिये शरद ने कई इंजीनियरों को नौकरी पर लगाया हुआ है। प्रदेश में महंगे मोबाइल को खपाने का ठेका उसके पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ऐसे खुली फर्जी मुठभेड़ की पोल, तीन इंस्पेक्टर सहित 28 के खिलाफ कोर्ट पहुंचा मामला, वजह है बड़ी

पुलिस वालों से दोस्ती बताई 
एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि ब्रह्मपुरी थाने के कई सिपाहियों की शरद से गहरी दोस्ती है। उक्त पुलिसकर्मी भी चिह्नित हुए हैं। जिन पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी। शरद पर 11 मुकदमे हैं। हिस्ट्रीशीट खोलकर 20 हजार का इनाम किया गया। वह पश्चिम का बड़ा अपराधी है, जिसकी तलाश में पुलिस लगी है। 

रिपोर्ट मिली, सुनवाई तीन को
थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र में विगत चार सितंबर को हुई मुठभेड़ के मामले में 28 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के प्रार्थनापत्र पर थाना ब्रह्मपुरी से शनिवार को पुलिस रिपोर्ट दाखिल हो गई। जिस पर सीजेएम अपूर्व सिंह ने सुनवाई के लिए तीन अक्तूबर नियत की है।

सिपाही का ऑडियो वायरल 
ब्रह्मपुरी थाने में तैनात एक सिपाही का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह शरद की बात एक युवक से कर रहा है। जिसमें सिपाही ने कहा कि शरद ने पुलिस वालों के खिलाफ वाद दायर करके ठीक नहीं किया। उसका काउंटडाउन शुरू हो गया है। वह पुलिस से नहीं बच पाएगा। ऑडियो से ऐसा लगता है कि वाद दायर के बाद ही पुलिस ने शरद की घेराबंदी शुरू की। वहीं ब्रह्मपुरी निवासी शरद ने मुठभेड़ को फर्जी बताकर इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी, इंस्पेक्टर नौचंदी तपेश्वर सागर, इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रघुराज सिंह समेत 28 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed