फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fair preparations complete, devotees started arriving

हस्तिनापुर मेले में भी पुलिस बल तैनात

Mon, 11 Nov 2019 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Fair preparations complete, devotees started arriving
मेले की तैयारियां पूर्ण, पहुंचने लगे श्रद्धालु
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर के बूढ़ी गंगा किनारे लगने वाले गंगा स्नान मेले की सभी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। जिसमें दुकानदारों ने पहुंचकर अपनी-अपनी दुकानों को सजा लिया है और रविवार से मेला स्थल पर पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्राचीन ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर में लगने वाले गंगा स्नान मेले की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मंगलवार को मुख्य स्नान है। मेला स्थल पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का भी सिलसिला शुरू होने लगा है। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बूढ़ी गंगा किनारे लगने वाले ऐतिहासिक मेले में क्षेत्र के हजारों लोग बूढ़ी गंगा में दीपदान कर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति की कामना करते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए जंबूदीप मेला स्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जिसमें रविवार को घुड़सवारों ने मेले में गश्त कर मेले की गतिविधियां देखी है।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जम्मूदीप चौकी पर मेला स्थल पर मेला प्रभारी इंस्पेक्टर बृजेश कुशवाहा को बनाया गया है वह मेला स्थल पर दो घुड़सवार चार महिला कांस्टेबल चार ट्रैफिक पुलिसकर्मी एक सब इंस्पेक्टर रविवार को तैनात किए गए। श्रद्धालुओं के साथ-साथ पुलिस कर्मियों की भी संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed