{"_id":"66b91b803f2818a3c4042637","slug":"factory-worker-killed-after-being-hit-by-a-hydra-meerut-news-c-29-1-smrt1032-127829-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हाइड्रा की टक्कर से फैक्टरी मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हाइड्रा की टक्कर से फैक्टरी मजदूर की मौत
Mon, 12 Aug 2024 01:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 12 Aug 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
सिखेड़ा/जानसठ। मुजफ्फरनगर-जौली मार्ग पर हाइड्रा की टक्कर लगने से फैक्टरी के मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मजदूर डयूटी समाप्त होने के बाद घर लौट रहा था। हादसे के बाद चालक हाइड्रा छोड़कर फरार हो गया।
सिखेड़ा क्षेत्र के गांव भंडूरा निवासी 45 वर्षीय भंवर सिंह पुत्र तेज सिंह गांव बिलासपुर की एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। वह शनिवार की देर शाम फैक्टरी से डयूटी खत्म करके वापस साइकिल पर अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह गांव भगवानपुरी में पहुंचा, तो इसी दौरान गांव जौली की तरफ से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर के आगे लगे हाइड्रा ने मजदूर की साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही मजदूर की मौत हो गई। हाइड्रा को छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल हाइड्रा को पुलिस ने कब्जे में ले गया है। उधर, मजदूर की मौत की सूचना पाकर उसके परिजन भी मौके पर पहुंचे। उनके घटना से शोक है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ मंडी रुपाली राव का कहना है कि हादसे में फैक्टरी मजदूर भंवर सिंह की मौत हो गई थी। परिजनों की ओर से तहरीर लेकर चालक के विरुद्ध हादसे का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।