फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   faasi par latka mila shav

फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव  

Fri, 22 Dec 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
faasi par latka mila shav
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पल्हैडा गांव में एक विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। लेकिन ससुराल और मायके वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बाबूगढ़ छावनी हापुड़ निवासी मोनी की शादी करीब चार साल पहले पल्हैडा गांव निवासी टेंपो चालक विक्की से हुई थी। दंपति से दो बच्चे हैं। बृहस्पतिवार सुबह घर पर मोनी और बच्चे ही थे, जबकि सास माया पड़ोस के घर में गई हुई थी। करीब एक घंटा बाद माया लौटी तो मोनी का शव फंदे पर लटका देख उसने शोर मचा दिया। जिसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। खबर मिलने पर मोनी के मायके वाले भी पहुंच गए। एसओ पल्लवपुरम दिलीप शर्मा के अनुसार पुलिस ने ही शव को फंदे से उतारा था। परिजनों द्वारा लिखित में देने पर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। वहीं, पति विक्की का कहना है कि मोनी अचानक से ऐसे छोड़कर क्यों चली गई। अगर कोई बात थी तो बता देती। अब इन बच्चों की परवरिश कौन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed