{"_id":"5e06642e8ebc3e8804393feb","slug":"expressway-caught-speed-at-partapur-tirahe-city-news-mrt4608669173","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ दिल्ली एक्सप्रेस वे परतापुर तिराहे पर काम ने पकडी रफतार,सर्विस रोड बननी शुरु-फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ दिल्ली एक्सप्रेस वे परतापुर तिराहे पर काम ने पकडी रफतार,सर्विस रोड बननी शुरु-फोटो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परतापुर तिराहे पर एक्सप्रेस-वे ने पकड़ी रफ्तार
मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के मुख्य केंद्र परतापुर तिराहे पर कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। फ्लाईओवर को जोड़ने के लिए गार्डर रखने का काम शुरू कर दिया गया है। एनएचएआई ने फ्लाईओवर के नीचे बनाई गई सर्विस रोड को सही तरीके से बनाया है। जिसका नतीजा यह है कि आसानी से दोनों साइड के वाहन निकल पा रहे हैं। अभी 35 दिन तक यहां कार्य किया जाएगा।
एनएचएआई ने गार्डर रखने के साथ-साथ हाईवे के दूसरी तरफ (पूर्व में) भी सर्विस रोड बनानी शुरू कर दी है। इसके अलावा तिराहे पर दूसरे अंडरपास पर स्टील का कार्य पूरा कर लिया गया है। परतापुर तिराहे पर रूट डायवर्ट करने के बाद फ्लाईओवर पर सात गार्डर रख दिए गए हैं। इसके साथ ही मिट्टी भराव का काम शुरू कर दिया गया है। दूसरी तरफ बनाई जाने वाली सर्विस रोड को अंडरपास के नीचे मिला दिया जाएगा। वहीं, धूल उड़ने से रोकने के लिए एनएचएआई इंजीनियरों ने शुक्रवार को पानी का छिड़काव भी कराया। इसके बाद मेरठ-दिल्ली रेलवे लाइन के दोनों ओर बने पिलर्स पर गार्डर रखने की प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाया जाएगा।